CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wildlife Poaching Case : दो बाघों के शिकार पर हाई कोर्ट का स्वतः संज्ञान, पीसीसीएफ से मांगा व्यक्तिगत शपथ पत्र

Wildlife Poaching Case : दो बाघों के शिकार पर हाई कोर्ट का स्वतः संज्ञान, पीसीसीएफ से मांगा व्यक्तिगत शपथ पत्र

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
Wildlife Poaching Case
Wildlife Poaching Case

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में दो बाघ और एक तेंदुए के शिकार से जुड़ी हालिया घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (Wildlife Poaching Case) ने वन्यजीव शिकार मामलों पर स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों के आधार पर खंडपीठ ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से व्यक्तिगत शपथ पत्र में विस्तृत जवाब तलब किया है। इससे प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर वनमंडल की घूई वन रेंज स्थित रेवती वन क्षेत्र में 15 दिसंबर को एक बाघ का शव बरामद किया गया था। बाघ के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे, जबकि उसके दांत और नाखून गायब पाए गए। मौके से एक धारदार हथियार भी मिला, जिससे शिकार किए जाने की आशंका और गहरी हो गई है। मामले की जांच के लिए गुरु घासीदास अभयारण्य और कानन पेंडारी से स्निफर डॉग्स और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई।

इसी तरह खैरागढ़ और डोंगरगढ़ के बीच स्थित बनबोद के जंगल गांव में एक वयस्क तेंदुए को बेरहमी से मार दिया गया। शिकारी उसके पंजे, नाखून और जबड़े के दांत निकालकर फरार हो गए। इससे पहले जनवरी 2024 में रायगढ़ जिले के गोमर्डा अभयारण्य में भी एक बाघ की मौत का मामला सामने आया था।

प्रदेश में वन्यजीवों के शिकार से जुड़ी जनहित याचिका (Wildlife Poaching Case) पर पिछली सुनवाई 10 दिसंबर को हुई थी। उस दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि शिकार का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई मार्च 2026 में तय की गई थी। हालांकि, मीडिया में सामने आई इन गंभीर घटनाओं के बाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को अचानक मामले की सुनवाई करते हुए पीसीसीएफ से जवाब मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में विभिन्न कारणों से छह बाघों की मौत हो चुकी है, जबकि वर्ष 2010 से अब तक राज्य में कुल 39 बाघों की मौत दर्ज की गई है, जो वन्यजीव संरक्षण के लिए चिंता का विषय है।

रायपुर में दुकानों पर चोर गिरोह का तांडव, ज्वेलरी और कपड़ों की दुकानों से लाखों का माल पार, 9 गिरफ्तार
कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी की उपलब्धि पर सरकार ने किया सम्मान, 50 लाख रुपए की इनाम राशि
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में
बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 4.5 लाख के गहने पार:ट्रेन में चढ़ते समय चोरों ने खींच लिया बैग
Chhattisgarh Road Safety : मुख्यमंत्री ने परिवहन सुरक्षा बेड़े में शामिल 48 वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?