CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rinku Singh In World Cup Team : T20 वर्ल्डकप टीम में चुने गए रिंकू सिंह, फूले नहीं समा रहीं मंगेतर सांसद प्रिया

Rinku Singh In World Cup Team : T20 वर्ल्डकप टीम में चुने गए रिंकू सिंह, फूले नहीं समा रहीं मंगेतर सांसद प्रिया

By Newsdesk Admin
20/12/2025
Share
Rinku Singh In World Cup Team
Rinku Singh In World Cup Team

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। बीसीसीआई ने शनिवार को T20 वर्ल्डकप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। टीम में कई बड़े फैसले हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मध्यम क्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh In World Cup Team) के चयन को लेकर है।

लंबे समय से फैंस और एक्सपर्ट्स यह मानकर चल रहे थे कि साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में शामिल टीम ही वर्ल्डकप में उतरेगी, लेकिन रिंकू सिंह और ईशान किशन का चयन उम्मीद से अलग और बड़ा फैसला साबित हुआ। चयन के बाद से सोशल मीडिया पर रिंकू की तारीफों की बाढ़ आ गई है।

इसी बीच रिंकू सिंह की मंगेतर व सपा सांसद प्रिया सरोज ने भी खुशी में अपना रिएक्शन साझा किया है। उत्तर प्रदेश के मछलीघर से सांसद प्रिया सरोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट कर खुशी जताई। उन्होंने BCCI की चयन सूची का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी और ईविल आई साइन लगाया, जो अब वायरल हो चुका है।

फैंस इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। वहीं रिंकू सिंह (Rinku Singh In World Cup Team) ने भी टीम इंडिया स्क्वाड की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की, जिसे हजारों लाइक्स मिले हैं।

रिंकू सिंह की मजबूती उनकी तेज बल्लेबाजी और मैच फिनिशिंग क्षमता है। टीम इंडिया के लिए डेब्यू के बाद से ही रिंकू लोअर मिडिल ऑर्डर में मजबूत भूमिका निभाते नजर आए हैं।

साउथ अफ्रीका सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था, लेकिन घरेलू टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उसी के दम पर उन्हें T20 वर्ल्डकप स्क्वाड में जगह मिली है।

रिंकू सिंह के इंटरनेशनल आंकड़े भी उनके पक्ष में मजबूत दलील देते हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए 35 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 161 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 550 रन दर्ज किए हैं।

इसमें उनके तीन अर्धशतक शामिल हैं और 69 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। ऐसे आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि रिंकू सिंह (Rinku Singh In World Cup Team) बड़े मैचों में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम

बीसीसीआई द्वारा घोषित वर्ल्डकप टीम में सूर्यकुमार यादव को कप्तान और अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह शामिल हैं। चयन ने यह संदेश भी दिया है कि प्रदर्शन और क्षमता आधारित खिलाड़ियों को अब बड़े मंच पर पूरा भरोसा मिल रहा है।

India England T20 : भारत इंग्लैंड मुकाबला आज कब होगा शुरू, पूरी रात जगाने वाला है पहला मुकाबला
कबड्डी मैच के दौरान 11KV बिजली का झटका, 3 की मौत, कई घायल
प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी KKR ने इस मिस्ट्री गेंदबाज को टीम में किया शामिल, आखिरी मैच में धमाल मचाने की तैयारी
SA vs ENG : इंग्लैंड के पास सम्मान बचाने का अंतिम अवसर, मैच कब और कहां मुफ्त में देखें, पढ़िए
Team India : जून में लगातार मैदान पर दिखेगी टीम इंडिया, एक महीने में तीनों फॉर्मेट का रोमांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?