CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cold Wave : दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक ठंड का कहर, घना कोहरा बाधित कर रहा यातायात

Cold Wave : दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक ठंड का कहर, घना कोहरा बाधित कर रहा यातायात

By Newsdesk Admin 23/12/2025
Share
Cold Wave
Cold Wave

सीजी भास्कर, 23 दिसंबर। देशभर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार कड़ाके की ठंड (Cold Wave) पड़ रही है। चारों तरफ कोहरा छाया हुआ है और विजिबिलिटी कम हो गई है, जिसके चलते यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही सड़कें घिरी हुई हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया गया है। साथ ही प्रदूषण से भी सभी के हाल बेहाल हो रहे हैं।

Contents
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?Cold Wave उत्तरी छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्टकश्मीर में हाल बेहालबिहार-यूपी में कड़ाके की ठंड

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां तेज ठंड (Cold Wave) पड़ रही है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में भी कोहरा और शीतलहर का दौर देखने को मिल सकता है।

Cold Wave उत्तरी छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर और तेज हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के उत्तरी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से सरगुजा और बिलासपुर संभाग में विजिबिलिटी काफी कम रहने के आसार हैं।

दुर्ग जिले के कुछ स्थानों में शीतलहर का अलर्ट है। पिछले 24 घंटों में सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे गर्म राजनांदगांव रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.0°C तक पहुंचा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक सरगुजा संभाग के कई जिलों और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 1-2°C बढ़ सकता है, उसके बाद फिर से गिरावट आ सकती है।

मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं होगा, उसके बाद पारा 1-2°C चढ़ सकता है। रायपुर में 23 दिसंबर को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। दूसरी ओर पेंड्रा और मैनपाट में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई हैं।

कश्मीर में हाल बेहाल

कश्मीर में लगातार ठंड बढ़ रही है। 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 20 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। आज और कल घना कोहरा छा सकता है। भारी ठंड के कारण लोग बेहाल हैं। पर्यटक भी कश्मीर आकर ठंड और ठंडी हवाओं का सामना कर रहे हैं। यहां भी तेज ठंड (Cold Wave) का असर महसूस किया जा रहा है।

बिहार-यूपी में कड़ाके की ठंड

यूपी और बिहार में भी बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है। बिहार में आज धूप देखने को मिल सकती है और अधिकतम तापमान में भी बदलाव हो सकता है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा पड़ रहा है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। हालांकि आज यूपी में धूप खिलने की संभावना है और रात का मौसम भी साफ रह सकता है। इन राज्यों में भी ठंड (Cold Wave) का असर नजर आ रहा है।

You Might Also Like

Extreme Weather Alert India : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में लू का खतरा

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में थमेगा आंधी-तूफान का दौर, गर्मी दिखाएगी कड़े तेवर, 3-4 डिग्री बढ़ेगा पारा; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, अगले 72 घंटों तक आंधी-बारिश की चेतावनी, अंधड़ के बाद सताएगी भीषण गर्मी

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत; अगले 4 दिनों का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

Newsdesk Admin 23/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cabinet meeting has begun : साय कैबिनेट की बैठक हुई शुरू, नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट को लेकर होगी चर्चा…

(Cabinet meeting has begun)

Fraud in the name of job : एकलव्य विद्यालय में नौकरी का झांसा, महिला से लाखों की ठगी

बेरोजगारी की मजबूरी का फायदा उठाकर एक महिला…

Good news for passengers : ट्रेन से करते हैं सफर? इस ऐप से टिकट लेने पर 3% छूट

Good news for passengers

Forest department’s kindness : आम और सेमल की तस्करी में शामिल गाड़ियों को बिना कार्रवाई के छोड़ा

जिले के बोरगांव के पास लकड़ी से लदी…

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings : फ्लॉप से फायर! धोनी की सलाह बनी गेमचेंजर, नूर अहमद ने कोलकाता की उड़ाई धज्जियां

सीजी भास्कर, 15 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग…

You Might Also Like

मौसम

Extreme Weather Alert India : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में लू का खतरा

14/04/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ‘हीटवेव’ की आहट, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; 13 अप्रैल से 42°C के पार जाएगा तापमान

11/04/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में थमेगा आंधी-तूफान का दौर, गर्मी दिखाएगी कड़े तेवर, 3-4 डिग्री बढ़ेगा पारा; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

09/04/2026
छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, अगले 72 घंटों तक आंधी-बारिश की चेतावनी, अंधड़ के बाद सताएगी भीषण गर्मी

08/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?