CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Biometric Attendance Government : 1 जनवरी 2026 से जिले में पूरी तरह लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम, कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की सख्त समीक्षा की

Biometric Attendance Government : 1 जनवरी 2026 से जिले में पूरी तरह लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम, कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की सख्त समीक्षा की

By Newsdesk Admin
24/12/2025
Share
Biometric Attendance Government
Biometric Attendance Government

सीजी भास्कर, 24 दिसंबर। जिला प्रशासन के कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया (Biometric Attendance Government) जा रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी 2026 से जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस सिस्टम अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही इसी तिथि से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम भी प्रभावी हो जाएगा।

Contents
  • ई-ऑफिस से होंगे शासकीय कामकाज और अधिक पारदर्शी
  • समितियों के गठन और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
  • इसके अलावा बैठक में—
  • जनदर्शन और योजनाओं के लंबित प्रकरणों पर भी फोकस
  • बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान विभागवार लंबित समय-सीमा प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों का निराकरण हो चुका है, उनकी फाइलें प्रस्तुत कर समीक्षा सूची से हटाया जाए, ताकि अनावश्यक लंबित मामलों की संख्या कम हो सके।

ई-ऑफिस से होंगे शासकीय कामकाज और अधिक पारदर्शी

बैठक में कलेक्टर ने ई-ऑफिस सिस्टम को लेकर शासन के मार्गदर्शी निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासकीय कार्यों को सरल, प्रभावी, उत्तरदायी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिले स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली (Biometric Attendance Government) शुरू की जा रही है। इसके तहत धीरे-धीरे विभागों की पुरानी फाइलों को भी डिजिटल स्वरूप में ई-ऑफिस सिस्टम में कन्वर्ट किया जाएगा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट भवन और परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एनआईसी (NIC) के माध्यम से बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए समय रहते पंजीयन कराएं, ताकि 1 जनवरी से किसी तरह की तकनीकी बाधा न आए।

समितियों के गठन और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

कलेक्टर ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा गठित की जाने वाली जिला स्तरीय समितियों की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, जिला एवं जनपद पंचायत, खाद्य नागरिक आपूर्ति, श्रम, कृषि, आयुर्वेद, पशु चिकित्सा सेवाएं, समाज कल्याण, नगरीय प्रशासन, राजस्व, जिला चिकित्सालय, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और जेल विभाग से समिति गठन की प्रक्रिया अपेक्षित है।

इसके अलावा बैठक में—

जिले में चिन्हित वेटलैंड्स की जानकारी ली गई।

वन भूमि व्यवपर्तन के प्रकरणों को शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।

सभी एसडीएम को 400 केवी डबल सर्किट पावरग्रिड से प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए गए।

विद्यार्थियों के मैंडेटरी बायो अपडेट, जाति प्रमाण पत्र आवेदन और सिकलीन चिन्हांकन की स्थिति की समीक्षा की गई।

जिन राशन कार्डों की केवाईसी नहीं हुई है, उन पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश खाद्य नियंत्रक को दिए गए।

जनदर्शन और योजनाओं के लंबित प्रकरणों पर भी फोकस

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल और कलेक्टर जनदर्शन से जुड़े लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण (Biometric Attendance Government) किया जाए।

इसके अलावा विभागों में संचालित योजनाओं के लिए एक योजना–एक बैंक खाता की जानकारी भी मांगी गई। निर्माण कार्य एजेंसियों को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में एडीएम अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह एवं योगिता देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमीत अग्रवाल, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई-चरौदा के आयुक्त डी. राजपूत, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और जिले के समस्त विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

बिलासपुर में रेलवे जोन का शुभारंभ : संघर्ष से उद्घाटन तक, आखिरकार पहुंचे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
बिलासपुर में बिजली गिरने से बड़ा हादसा: खेत से लौट रही 6 महिलाएं झुलसीं, 2 की मौके पर मौत
School Inspection Mungeli: औचक निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, बिना सूचना गायब शिक्षक; DEO ने काटा वेतन
Woman Missing in CG : तीन मासूमों संग अचानक गायब हुई महिला, इलाज का कहकर निकली थी बिलासपुर
CM Vishnu Deo Sai : कर्मचारियों की निष्ठा से ही धरातल पर उतरती हैं सरकारी नीतियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : LIC कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग, समय रहते बड़ा हादसा टला

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। बिलासपुर के व्यापार विहार…

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

Assembly Honour
Assembly Honour : विधानसभा सम्मान की सूची जारी, इस बार किन जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को मिलेगा बड़ा अलंकरण

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। रायपुर में विधानसभा के…

Retired principal pension issue
Retired principal pension issue : 2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड प्राचार्य

Retired principal pension issue

Jashpur ganja seizure
Jashpur ganja seizure : नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 552 किलो गांजा जब्त

Jashpur ganja seizure

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?