CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Magadh Express Accident: दो हिस्सों में बंटे एक्सप्रेस के डिब्बे, बक्सर-डीडीयू रेल खंड पर बड़ा रेल हादसा

Magadh Express Accident: दो हिस्सों में बंटे एक्सप्रेस के डिब्बे, बक्सर-डीडीयू रेल खंड पर बड़ा रेल हादसा

By Newsdesk Admin
08/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 8 सितंबर। बिहार में मगध एक्सप्रेस के डिब्बे दो हिस्सों में बंट गए हैं, घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। घटना बक्सर के ट्विनिंग गंज हाल्ट के पास की बताई जा रही है. इस घटना की जानकारी जैसे हीं रेल प्रशासन को मिली हड़कंप मच गया। बता दें कि घटनास्थल के लिए दल बल के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार निकल चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक मगध एक्स्प्रेस की कपलिंग दो बोगियों के बीच से टूट गई.श, जिससे यह ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। हालांकि, इस हादसे में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या- 20802) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना डुमरांव से खुलने के थोड़ी देर बाद ही यह हादसा हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। घटना को लेकर पैंसेजर ने बताया कि डुमरांव से खुलने के बाद डाउन मगध एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच और एसी कोच अलग-अलग हो गए। ट्रेन लगभग 40 से 50 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से जा रही थी. इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। ट्रेन में हजारों लोग सफर कर रहे हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। यह दुर्घटना डोरीगंज के आगे रेलवे फाटक के पास हुई है।

कल ही यूपी के चित्रकूट में भी बड़ा रेल हादसा होने से पहले टल गया। चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की शंटिंग कर रहे इलेक्ट्रिक इंजन का ब्रेक अचानक से फेल हो गया, जिसकी वजह से मालगाड़ी को डिरेल करके रोकी गई थी हालांकि हादसे में किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई। इलेक्ट्रिक इंजन होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह मालगाड़ी प्रयागराज के आउटर की तरफ जा रही थी। जब डीडीयू-पटना रेल खंड पर पहुंची, अचानक से ट्रेन के कुछ डिब्बे इंजन के साथ आगे निकल गया और बचे हुए ट्रेन के बाकी डिब्बे पीछे ही रह गए। घटना के बाद घटनास्थल पर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारी पहुंचे। रेल मंत्रालय ने हादसे को लेकर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है। यह ट्रेन नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही थी, इस बीच यह रेल हादसा हो गया।

गुम है किसी के प्यार में की पाखी संग प्रोड्यूसर ने गाड़ी में की थी गंदी हरकत, रोते-रोते किया था पापा को फोन
नेशनल हाईवे किनारे टायर बदल रहे 4 किसानों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, धान बेचने जा रहे थे मंडी, 3 की मौत, एक घायल भेजा गया अस्पताल
कलेक्टर ने किया ROB का निरीक्षण, रोड फर्निशिंग-विद्युतीकरण जल्द करने निर्देश
CG Forest Recruitment 2026: ‘संकल्प’ बजट में वन विभाग के 1000 पद, रोजगार से स्वास्थ्य तक बड़े ऐलान
Stock Market Crash : कोरोना काल जैसा मार्केट क्रैश, मच गया हाहाकार… ये 4 कारण मंदी का खौफ पैदा कर रहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Valley Death Sentence : झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद होगा फैसला लागू

Jhiram Valley Death Sentence :2013 में कांग्रेस नेताओं…

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Valley Death Sentence
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?