CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Karnataka Road Accident : बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, आग का गोला बने दोनों वाहन, 10 की मौत

Karnataka Road Accident : बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, आग का गोला बने दोनों वाहन, 10 की मौत

By Newsdesk Admin
25/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 दिसंबर। कर्नाटक के चित्रदुर्ग से बड़ी खबर सामने आई है। यहां हिरियूर तालुक के गोरलट्टू इलाके में भीषण सड़क दुर्घटना (Karnataka Road Accident) में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बीती रात करीब 12 बजे एक प्राइवेट स्लीपर बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। यात्री बस से बाहर भागने में कामयाब न हो सके और अंदर ही झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

Contents
  • घायलों का इलाज जारी
  • पीएम ने जताया दुख
  • (Karnataka Road Accident) राहत राशि का ऐलान

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल हुए लोगों को चित्रदुर्ग जिला अस्पताल में एड्मिट (Karnataka Road Accident) करवाया गया है ताकि वह जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। बता दें कि, दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम फौरन मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। पुलिस इस वक्त मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

(Karnataka Road Accident) राहत राशि का ऐलान

हादसे के पीड़ितों के लिए राहल राशि की घोषणा की गई है। पीएमएनआरएफ (Prime Minister’s National Relief Fund) से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता राशि के तौर पर प्रदान की जाएगी।

Nigeria Boat Accident: खेत जाते मजदूरों से भरी नाव पलटी, 47 की मौत
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हादसे का शिकार, 9 घायल, एक बच्चा की हालत गंभीर
Lucknow dhaba incident: भगवा कपड़े पहनकर नॉनवेज खाने पहुंचे युवक की ढाबे पर पिटाई
“साहब ये क्या हो रहा है….” टमाटर लेकर कलेक्टोरेट पहुंचा किसान, 26 हजार का टमाटर भरी पिकअप का छत्तीसगढ़ के इस जिले में कटा 28000 का चालान
साहू परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, मम्मी पापा की आंखों के सामने गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा 2 साल का बेटा, मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?