CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vijay Hazare Trophy 2025-26 : टूर्नामेंट के पहले दिन लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, वैभव ने रोहित और विराट को पीछे छोड़ा

Vijay Hazare Trophy 2025-26 : टूर्नामेंट के पहले दिन लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, वैभव ने रोहित और विराट को पीछे छोड़ा

By Newsdesk Admin
25/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 दिसंबर। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 (Vijay Hazare Trophy 2025-26) का आगाज 24 दिसंबर से हो गया है। इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट का पहला दिन बल्लेबाजों के नाम रहा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा टूर्नामेंट में लंबे समय बाद वापसी कर रहे टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा की रही। दोनों ने अपनी-अपनी टीमों के शानदार शतकीय पारियां खेलीं। हालांकि इन दोनों सीनियर प्लेयर्स की पारियों पर एक 14 साल के युवा बल्लेबाज की पारी हावी रही।

यहां बात हो रही है भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बारे में। टूर्नामेंट में पहले दिन कुल 22 शतक लगे। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान सूर्यवंशी की पारी ने खींचा। इस दौरान उन्होंने एक खास मामले में सभी शतक लगाने वाले बैटर्स से आगे निकल गए।

इस मामले में दिग्गजों से आगे निकले

बिहार (Vijay Hazare Trophy 2025-26) की तरफ से खेलते हुए वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 84 गेंदों पर 190 रन की पारी खेली। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के लगाए, यानी उनके बल्ले से कुल 31 बाउंड्री निकलीं। वह अब विजय हजारे ट्रॉफी में पहले दिन सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले प्लेयर बन गए। उन्होंने इस मामले में ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया है। जिन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 39 गेंदों पर 125 रन बनाते हुए 14 छक्के जमाए थे।

वहीं सूर्यवंशी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी पीछे छोड़ दिया जिन्होंने सिक्किम के खिलाफ अपनी 155 रन की शानदार पारी में 9 छक्के और 18 चौके लगाए थे। उनकी बाउंड्री की कुल संख्या 27 रही। ऐसे ही विराट कोहली से भी वैभव सूर्यवंशी आगे निकल गए। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले दिन आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रन की पारी खेली। जिसमें उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के निकले। मतलब वो भी कुल 17 बाउंड्री लगा पाए। इस तरह सूर्यवंशी बाउंड्री लगाने के मामले में सभी दिग्गजों से आगे रहे।

IPL 2026 Death Mystery: मैच के बीच होटल रूम में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध मौत से सनसनी
CCPL 2026 Semi Final Race : बिलासपुर और रायपुर, बस्तर-राजनांदगांव के बीच रोमांचक जंग जारी
Gautam Gambhir Coach Controversy : कोच गौतम के बयान से बीसीसीआई गंभीर, हेड कोच पद से हो जाएगी छुट्टी…!
RCB vs DC Match Preview : आज दोपहर 3 बजे चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाई-वोल्टेज टक्कर
राष्ट्रीय सीनियर थ्रो बाल में प्रदेश की पुरूष टीम को स्वर्ण 🏆 महिला टीम ने जीता कांस्य 🥉 विधायक रिकेश सेन ने हैदराबाद में बेहतर प्रदर्शन के लिए विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Uzbekistan Women Deportation Case : लौटेंगी दो महिलाएं, प्रत्यावर्तन पर हाईकोर्ट की मुहर

Uzbekistan Women Deportation Case

India vs Afghanistan 3rd ODI : टीम इंडिया को बड़ी मजबूती, हर्षित राणा की हुई वापसी

India vs Afghanistan 3rd ODI

Sai Cabinet Important Meeting on June 23 : वित्त, स्वास्थ्य और कृषि समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Sai Cabinet Important Meeting on June 23

Rohit Virat World Cup 2027
Govinda Daughter Career Struggles : “गोविंदा की बेटी होने का मिला नुकसान! टीना आहूजा बोलीं- ऑडिशन तक नहीं बुलाते”

Govinda Daughter Career Struggles

Breaking News Bhilai
Breaking News Bhilai : BSP प्लांट से 3.22 करोड़ की लौह स्क्रैप चोरी मामले में हाउसिंग बोर्ड-टाउनशिप से 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 गिरफ्त में

Breaking News Bhilai : विवेचना के दौरान पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?