CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online Property Tax : स्वशासन को आधुनिक और नागरिकों को घर बैठे सेवाएं देने सरकार की बड़ी पहल

Online Property Tax : स्वशासन को आधुनिक और नागरिकों को घर बैठे सेवाएं देने सरकार की बड़ी पहल

By Newsdesk Admin
27/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 दिसंबर। स्थानीय स्वशासन को आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग लगातार ठोस कदम उठा रहा है। इसी क्रम में राज्य के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा (Online Property Tax) करने की सुविधा शुरू की गई है, जिससे शहरों और दूरस्थ नगर पालिकाओं में रहने वाले नागरिक अब घर बैठे अपने संपत्ति कर का भुगतान कर पा रहे हैं।

Contents
  • अगस्त में 46 नए नगरीय निकायों को जोड़ा गया
  • दूरस्थ नगर पालिकाओं में भी डिजिटल सुविधा
  • इन नगर पालिकाओं में उपलब्ध है सुविधा
  • (Online Property Tax) पर मुख्यमंत्री बोले
  • उप मुख्यमंत्री का कहना

इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को अब न तो नगर पालिका कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। नागरिक अपने घर या कार्यस्थल से, अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। इससे समय की बचत के साथ-साथ कर भुगतान की प्रक्रिया भी अधिक सरल और पारदर्शी बनी है।

अगस्त में 46 नए नगरीय निकायों को जोड़ा गया

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (Online Property Tax) ने इस वर्ष अगस्त माह में बड़ा विस्तार करते हुए 46 नए नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स की सुविधा शुरू की। इससे पहले यह व्यवस्था केवल राज्य के सात नगर निगमों रायपुर, दुर्ग, रिसाली, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ तक सीमित थी।

अगस्त 2025 में बीरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी नगर निगमों के साथ-साथ 43 नगर पालिकाओं में भी यह सुविधा लागू की गई। इसके साथ ही जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के कुल 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन कर भुगतान संभव हो सका है।

दूरस्थ नगर पालिकाओं में भी डिजिटल सुविधा

ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स की सुविधा का लाभ अब कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, किरंदुल, बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा जैसे दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों तक पहुंच गया है। इन नगर पालिकाओं में नागरिक बड़ी संख्या में डिजिटल माध्यम से संपत्ति कर जमा कर रहे हैं, जो डिजिटल प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

इन नगर पालिकाओं में उपलब्ध है सुविधा

अगस्त 2025 से तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, महासमुंद, बागबहरा, सराईपाली, कुम्हारी, अहिवारा, जामुल, बालोद, दल्लीराजहरा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, किरंदुल, बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, मुंगेली, दीपका, कटघोरा, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, अकलतरा, खरसिया, सारंगढ़, जशपुर नगर, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध है।

(Online Property Tax) पर मुख्यमंत्री बोले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिकों को कार्यालयों में जाने और लंबी कतारों में लगने से राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि यह संतोष का विषय है कि कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक भी डिजिटल सेवाएं पहुंच रही हैं और लोग घर बैठे टैक्स जमा कर रहे हैं। यह पहल स्थानीय स्वशासन के आधुनिकीकरण के साथ-साथ डिजिटल छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है।

उप मुख्यमंत्री का कहना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स की सुविधा से शहरों के लाखों नागरिकों को सीधा लाभ मिला है। यह व्यवस्था पारदर्शी शासन, ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा सुधार है। दूरस्थ नगर पालिकाओं के नागरिकों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों का समय बचेगा, कर संग्रह प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और स्थानीय स्वशासन की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। सरकार शहरी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन, सरल और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

ड्रेस कोड विवाद गरमाया: हिंदू संगठन का विरोध, कर्मचारियों को तिलक-कलावा बांधा
छत्तीसगढ़ में NHM के तहत 24 मेडिकल ऑफिसर और 1 विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति
Chhattisgarh Electricity Rate Hike: स्टील उद्योगों को मिली छूट से ₹1400 करोड़ का घाटा, आम जनता पर बढ़ेगा बोझ
नक्सल इलाकों में फंड 557 करोड़, खर्च 998 करोड़:चंद्राकर-विजय शर्मा हुए आमने-सामने, रिकेश सेन के लहजे पर डॉ रमन हुए नाराज
50 रुपए के पेट्रोल पर विवाद, मैनेजर की हत्या और लूटपाट से दहला शहर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Janman : आदिवासी योजनाओं को लेकर लोक भवन में बढ़ी हलचल, राज्यपाल ने अफसरों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक

सीजी भास्कर, 26 मई। रायपुर के लोक भवन…

Hospital Negligence : प्रसूता की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, शव रखकर घंटों जाम रहा राष्ट्रीय मार्ग

सीजी भास्कर, 26 मई। देवभोग इलाके में मंगलवार…

Raipur Murder : घर के अंदर हुई खूनी वारदात से इलाके में सनसनी, बेटे पर लगा बुजुर्ग पिता की हत्या का आरोप

सीजी भास्कर, 26 मई। तिल्दा इलाके में सोमवार…

Roopnarayan Sinha : प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच बिगड़ी तबीयत, अचानक आई खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक

सीजी भास्कर, 26 मई। बिलासपुर में मंगलवार को…

Bharatmala Project : निर्माण स्थल की लापरवाही से बढ़ी लोगों की चिंता, बारिश से पहले बड़े हादसे का डर

सीजी भास्कर, 26 मई। अभनपुर क्षेत्र में चल…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

जशपुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, नवविवाहिता पर शादी की पहली रात चाकू से हमला

04/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

Siege of CM House : NSUI करेगी CM हाउस का घेराव

07/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ में बीजेपी का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: सांसद, विधायक समेत पदाधिकारियों को मिली 50-50 झंडे बांटने की जिम्मेदारी

10/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

NGO scam in Chhattisgarh: मंत्री और 7 IAS पर 15 साल तक करोड़ों का खेल, हाईकोर्ट ने दी CBI जांच की हरी झंडी

02/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?