CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CWC Meeting : CWC मीटिंग में अहम मुद्दों पर की चर्चा, कांग्रेस नेसरकार पर साधा जमकर निशाना

CWC Meeting : CWC मीटिंग में अहम मुद्दों पर की चर्चा, कांग्रेस नेसरकार पर साधा जमकर निशाना

By Newsdesk Admin
27/12/2025
Share
CWC Meeting
CWC Meeting

सीजी भास्कर, 27 दिसंबर। कांग्रेस कार्यसमिति की एक अहम बैठक (CWC Meeting) में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा है कि इस समय देश एक दौर से गुजर रहा है, जहां लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं, संविधान की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है और आम आदमी के अधिकार लगातार सिमटते जा रहे हैं।

Contents
  • सोनिया गांधी के विचारों की हुई बात
  • (CWC Meeting) खड़गे ने लगाया आरोप
  • मनरेगा को लेकर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष
  • वोटर लिस्ट के मुद्दे को उठाया

खड़गे के अनुसार ये सिर्फ हालात की समीक्षा का समय नहीं है बल्कि आने वाले संघर्ष की दिशा तय करने जैसा है। उन्होंने शीतकालीन की बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को कमजो करके करोड़ों गरीबों, मजदूरों की रोजी-रोटी पर सीधा हमला है।

सोनिया गांधी के विचारों की हुई बात

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोनिया गांधी की बात का हवाला देते हुए कहा है कि मनरेगा ने गांधी जी के सर्वोदय के सपने को जमीन पर लाने का काम किया है। उन्होंने ये भी कहा है कि इस योजना का अंत सामूहिक नैतिक विफलता को भी दर्शाता है। इसके सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणाम लंबे वक्त तक नजर आएंगे।

(CWC Meeting) खड़गे ने लगाया आरोप

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार की नीतियां आम जनात के हित में नहीं हैं बल्कि कुछ चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के उस विचार को भी दोहराया था जिसमें विशेषाधिकार और एकाधिकार का विरोध किया गया था।

मनरेगा को लेकर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष

मनरेगा बिल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (CWC Meeting) ने अपने श्रम मंत्री कार्यकाल को याद करते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की इस योजना की सराहना होती है। साल 2006 में आंध्र प्रदेश के एक गांव से सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने इस योजना को शुरू किया था। समय के साथ ही ये दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना बनी है जिसने ग्रामीण भारत को भी संभाला है।

वोटर लिस्ट के मुद्दे को उठाया

खड़गे ने SIR प्रक्रिया को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए कहा कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने हर एक कार्यकर्ता से सूची की जांच करने का आह्वान किया है। साथ ही ईडी, सीबीआई और आईटी के भी कई दुरुपयोग वाले मुद्दे उठाए हैं।

महीनों तक खाया सिर्फ मांस, मछली और अंडा… हुआ ऐसा हाल, जाना पड़ गया अस्पताल
Eye Donation India : सिम्स में चमत्कारिक सफलता: धान की बाली से जख्मी आंखों में लौटी रोशनी, 4 मरीजों का सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण
रुक-रुककर बारिश, केलो नदी का जल स्तर बढ़ा, डेम के 2 गेट खोले गए, जिले में 451 MM औसत बारिश
CG News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई MLA देवेंद्र यादव से पुलिस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ 🛑 ASP बोले – “जरूरत पड़ी तो फिर बुलाएंगे”
iPhone 18 Pro Max :  iPhone 18 Pro से फोल्डेबल iPhone Ultra तक, कीमत और फीचर्स के बड़े लीक्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प
Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू…

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?