CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Smart Meter Electricity Monitoring : स्मार्ट मीटर से हर 30 मिनट में बिजली खपत की जानकारी

Smart Meter Electricity Monitoring : स्मार्ट मीटर से हर 30 मिनट में बिजली खपत की जानकारी

By Newsdesk Admin
29/12/2025
Share
Smart Meter Electricity Monitoring
Smart Meter Electricity Monitoring

सीजी भास्कर, 29 दिसंबर। प्रदेश में स्मार्ट मीटर (Smart Meter Electricity Monitoring) व्यवस्था लागू होने के बाद बिजली उपभोक्ताओं को पारदर्शी और तकनीक आधारित सेवाओं का सीधा लाभ मिलने लगा है। स्मार्ट मीटर लगने से अब उपभोक्ता अपने घर की बिजली खपत की जानकारी हर 30 मिनट में मोबाइल पर देख पा रहे हैं। यह सुविधा मोर बिजली ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उपभोक्ता मोबाइल डेटा की तरह बिजली खपत पर नजर रख पा रहे हैं।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियमन 2020, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के मीटरिंग कोड और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के नियमों के तहत घरेलू, गैर घरेलू और शासकीय विभागों के कनेक्शनों में पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर (Smart Meter Electricity Monitoring) से बदला जा रहा है। यह कार्य आरडीएसएस योजना के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त निर्देशों पर किया जा रहा है।

इस योजना के तहत राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों में अब तक कुल 2 लाख 70 हजार 688 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर स्थापित होने के साथ ही उपभोक्ताओं को मोर बिजली ऐप पर हर आधे घंटे की बिजली खपत का रिकॉर्ड स्वतः उपलब्ध हो रहा है।

राजनांदगांव शहर के जीवन कॉलोनी निवासी संजय मिश्रा ने बताया कि उनके घर में दो महीने पहले स्मार्ट मीटर लगाया गया है। इसके बाद वे मोबाइल ऐप पर हर यूनिट की खपत देख पा रहे हैं। इससे उन्हें यह समझने में आसानी हो रही है कि फ्रिज, एसी, टीवी, हीटर, गीजर, पंखे और लाइट जैसी विद्युत सामग्री कितनी बिजली खपत कर रही है। इस जानकारी से बिजली बचाने के लिए वे खुद सतर्क हो रहे हैं।

विद्युत विभाग के अनुसार स्मार्ट मीटर से रियल टाइम डेटा प्राप्त होता है, जिससे सटीक और समय पर बिलिंग सुनिश्चित हो रही है। इससे रीडिंग और बिलिंग से जुड़ी शिकायतों में भी कमी आई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऊर्जा खपत की गणना पुराने और स्मार्ट मीटर में समान होती है, लेकिन स्मार्ट मीटर की विशेषता सूचना की पारदर्शिता है।

विद्युत विभाग के पब्लिसिटी ऑफिसर धर्मेन्द्र शाह मंडावी ने बताया कि राजनांदगांव वृत्त में अब तक 3 लाख से अधिक कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है और यह कार्य अधिकृत एजेंसी के माध्यम से किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा, सही बिलिंग और ऊर्जा दक्षता का लाभ मिल रहा है।

स्मार्ट मीटर से होने वाले फायदे

00 बिलिंग में मानवीय हस्तक्षेप समाप्त। सही रीडिंग एवं सही बिलिंग। बिजली कार्यालयों के बार-बार चक्कर काटने से छूटकारा।
00 स्मार्ट मीटर में सूचना की पारदर्शिता।
00 उपभोक्ता को खपत का पूरा विवरण। हर 30 मिनट की खपत की जानकारी फोन पर जिससे विद्युत का किफायती से उपयोग किया जा सकेगा।
00 उपभोक्ता के वोल्टेज एवं आपूर्ति बाधित होने की पूर्व सूचना मोर बिजली एप द्वारा दी जाएगी।
00 भविष्य में सोलर रुफटॉप कनेक्शन लेने पर नये मीटर मॉडेम खरीदने की आवश्यकता नहीं।

Chhattisgarh Waqf Board Appeal: नवरात्र पर मुस्लिम युवाओं को गरबा से दूर रहने की सलाह
Trauma Center Chhattisgarh : राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में बनेगा आधुनिक ट्रॉमा सेंटर, अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा भी होगी स्थापित
Surajpur Encroachment Clash : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बनी रणभूमि: सुंदरगंज में दो पक्षों में भिड़ंत, प्रशासनिक टीम पर पथराव
Chhattisgarh High Court Chief Justice : जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस
धमतरी के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय जीत, नेपाल में पावरलिफ्टिंग के 2 स्वर्ण पदक किए नाम..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?