CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Assistant Teacher Direct Recruitment 2023 : न्यायालयीन आदेशों के बाद सहायक शिक्षक सीधी भर्ती प्रक्रिया विधिवत समाप्त

Assistant Teacher Direct Recruitment 2023 : न्यायालयीन आदेशों के बाद सहायक शिक्षक सीधी भर्ती प्रक्रिया विधिवत समाप्त

By Newsdesk Admin
01/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक सीधी भर्ती 2023 (Assistant Teacher Direct Recruitment 2023) को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के आदेशों के पूर्ण परिपालन में पारदर्शी, विधिसम्मत और न्यायसंगत ढंग से संपन्न की गई है। शासन के अनुसार अब सहायक शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया विधिवत रूप से समाप्त मानी जाएगी।

शासन द्वारा सहायक शिक्षक के कुल 6285 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 04 मई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम 01 जुलाई 2023 को घोषित किया गया, जिसकी वैधता अवधि एक वर्ष निर्धारित थी। विज्ञापन एवं परिणाम जारी होने के समय बी.एड. अर्हताधारी अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक पद से पृथक रखने संबंधी कोई भी न्यायालयीन निर्देश प्रभावी नहीं था।

सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया के पहले चार चरणों में कटऑफ रैंक में सम्मिलित अभ्यर्थियों की सूचियां 08 सितंबर 2023, 21 सितंबर 2023, 30 जनवरी 2024 एवं 04 मार्च 2024 को विभागीय वेबसाइट पर जारी की गईं। इन चार चरणों में कुल 5301 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की गई, जिनमें 2621 बी.एड. अर्हताधारी अभ्यर्थी शामिल थे।

इस बीच माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ द्वारा याचिका क्रमांक 5788/2023 में 02 अप्रैल 2024 को पारित आदेश के माध्यम से बी.एड. अर्हताधारी अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक पद हेतु अपात्र घोषित किया गया। इस आदेश के पश्चात विभाग द्वारा आगे की भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई। इसी दौरान सीधी भर्ती 2023 के परीक्षा परिणामों की मूल वैधता अवधि 01 जुलाई 2024 को समाप्त हो गई।

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 24 फरवरी 2025 को आदेश जारी कर 2621 पदों पर चयन सूची की वैधता अवधि 01 जुलाई 2025 तक बढ़ाई गई। इसके आधार पर मार्च-अप्रैल 2025 में भर्ती प्रक्रिया का पांचवां चरण आयोजित किया गया।

पांचवें चरण में सेवा से हटाए गए 2621 बी.एड. अर्हताधारी अभ्यर्थियों के स्थान पर 2615 डी.एड. अर्हताधारी अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर सम्मिलित किया गया। इस दौरान सभी प्रमुख वर्गों में कटऑफ रैंक को पर्याप्त रूप से नीचे तक लाया गया, जिससे सहायक शिक्षक सीधी भर्ती 2023 (Assistant Teacher Direct Recruitment 2023) में अधिकतम पात्र अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।

हालांकि, पांचवें चरण में शामिल 2615 अभ्यर्थियों में से 1316 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित पाए गए अथवा अपात्र घोषित किए गए। शेष 1299 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। इस प्रकार विभाग द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण अनुपालन कर लिया गया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि सीधी भर्ती 2023 के परीक्षा परिणामों की विस्तारित वैधता अवधि 01 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुकी है। छठवें चरण की सूची जारी करने की मांग कर रहे आंदोलनरत अभ्यर्थी मेरिट सूची में निचले क्रम पर होने के कारण नियुक्ति के लिए पात्र नहीं पाए गए हैं। सभी प्रमुख श्रेणियों में कटऑफ रैंक पहले ही काफी नीचे तक पहुंच चुकी है।

यह भी उल्लेखनीय है कि इसी भर्ती प्रक्रिया से संबंधित शिक्षक एवं व्याख्याता पदों की याचिकाओं को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त किया जा चुका है। शासन का मत है कि सहायक शिक्षक पद से जुड़े आंदोलनरत अभ्यर्थियों की मांग स्वीकार किए जाने पर अन्य संवर्गों में भी नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

विज्ञापन जारी होने के दो वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो जाने, नवीन पात्रताधारी अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा, न्यायालयीन आदेशों तथा प्रशासनिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासन ने सहायक शिक्षक सीधी भर्ती 2023 (Assistant Teacher Direct Recruitment 2023) की प्रक्रिया को समाप्त करना पूर्णतः न्यायोचित, विधिसम्मत एवं आवश्यक बताया है।

Chhattisgarh Fireman Vacancy : छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती…इस तारीख से शुरू होगा आवेदन…
DJ Ban Rajnandgaon : जन्माष्टमी-गणेश उत्सव में रात 10 बजे बाद DJ पर रोक, नियम तोड़ा तो…
सूरजपुर में नए खाते और मोबाइल नंबर अपडेट में सख्त जांच के निर्देश, बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप
Youth Murder in Raipur : युवक की सिर कुचलकर हत्या, WRS मैदान में मिली लाश
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

Ambikapur Road Accident
Ambikapur Road Accident : नेशनल हाईवे-43 पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत; तीसरा गंभीर

Ambikapur Road Accident : मृतक दोनों युवक करीब…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?