CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev online satta App : गैर जमानती वारंट के खिलाफ प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पहुंचे हाई कोर्ट, आज फिर होगी सुनवाई, कपिल सिब्बल कर रहे पैरवी

Mahadev online satta App : गैर जमानती वारंट के खिलाफ प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पहुंचे हाई कोर्ट, आज फिर होगी सुनवाई, कपिल सिब्बल कर रहे पैरवी

By Newsdesk Admin
12/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। महादेव सट्टा एप मामले में कल हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. रायपुर विशेष अदालत द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के खिलाफ महादेव सट्टा एप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पैरवी की। मामले में सुनवाई अधूरी रही, जिसकी वजह से आज भी मामले की सुनवाई जारी रहेगी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर पर अपने एक साथी रवि उप्पल के साथ ‘महादेव गेमिंग-बेटिंग’ नामक ऑनलाइन सट्टेबाज़ी एप की शुरुआत की, जिसका अब करीबन 20 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार बताया जाता है। पहले इस काम को दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ से अंजाम दे रहे थे, लेकिन जैसे ही ताबड़तोड़ रूपया ऐप के जरिए कारोबार में आने लगा वो पूरा सेटअप दुबई ले गए।

जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की अदालत में हुई सुनवाई में महादेव सट्टा ऐप के संचालक और वोंटूलो के नागरिक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने अपने अधिवक्ता कपिल सिब्बल के जरिए गैर जमानती वारंट को चुनौती देते हुए कहा है कि अदालत ने क्षेत्राधिकार से बाहर जा कर यह वारंट जारी किया है।

कपिल सिब्बल ने कहा कि रायपुर स्थित ईडी की अदालत ईडी को यह निर्देशित नहीं कर सकती कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को गिरफ़्तार करें। यह अदालत अपने क्षेत्राधिकार के लिए विधिक अधिकार से संपन्न है लेकिन क्षेत्र से बाहर के लिए ऐसा नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्यर्पण केंद्र सरकार का काम है, लेकिन केंद्र सरकार ने वोंटूलो में रह रहे सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण की कोई कार्यवाही नहीं की है।

बता दें कि महादेव एप की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पहले से ही कर रही थी, जिसके बाद सीबीआई ने जांच कर रही है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एप संचालकों को 508 करोड़ रुपए देने की बात अदालत में कही थी। पूर्व मुख्यमंत्री के आलावा इसमें बड़ी संख्या में राजनेता, शीर्ष अधिकारी, पुलिसकर्मी, पत्रकार संलिप्त बताए जा रहे हैं।

CG IPS Promotion : छत्तीसगढ़ में सत्रह IPS अफसरों को मिल सकता है नए साल पर प्रमोशन का तोहफा, देखिए कौन कौन अफसर हैं कतार में
Bastar Education Initiative : जहां डर था कभी, आज मुस्कान के साथ लहराया तिरंगा
Vikramaditya International Award : मप्र सरकार शुरू करेगी 1 करोड़ से अधिक राशि का ‘सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’
Collector Meeting Review : कलेक्टर ने लगाई अफसरों की क्लास, कहा- समय पर निपटाओ हर केस , नहीं तो…!
गाली गलौज से हुआ विवाद, युवक के सिर पर फोड़ दी शराब की बोतल, लहुलुहान ड्राइवर पहुंचा थाना, बाईक पर आए युवकों के खिलाफ FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shiv Sena
Shiv Sena : उद्धव की सेना में बढ़ती नाराजगी के पीछे क्या है वजह, बयानबाजी से और गरमाया सियासी माहौल

सीजी भास्कर, 18 जून। महाराष्ट्र की राजनीति में…

20 रुपये ज्यादा वसूले, पड़ गए लाखों के चक्कर में: कोर्ट ने ठोका ₹10 लाख का जुर्माना

किसी भी सामान को खरीदते समय पैकेट पर…

Bilaspur traffic enforcement campaign : 100 से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई

Bilaspur traffic enforcement campaign

Preity Zinta Deepfake Lawsuit
Preity Zinta Deepfake Lawsuit : प्रीति जिंटा को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत

सीजी भास्कर, 18 जून : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और…

Dial 112 constable attacked in Bilaspur : नशे में धुत युवक ने डंडे से फोड़ा सिर

Dial 112 constable attacked in Bilaspur

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?