CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tamanar Kand Violence : महिला आरक्षक से अमानवीय कृत्य, मारपीट करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

Tamanar Kand Violence : महिला आरक्षक से अमानवीय कृत्य, मारपीट करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
02/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जनवरी। रायगढ़ जिले के तमनार तहसील के गारे पेलमा-1 कोयला खदान के लिए आयोजित जनसुनवाई के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान महिला आरक्षक के साथ की गई बर्बरता (Tamanar Kand Violence) ने पूरे जिले को शर्मसार कर दिया है। 27 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद सामने आए एक वीडियो ने इस अमानवीय कृत्य की भयावह तस्वीर उजागर कर दी।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने कानून व्यवस्था में तैनात महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी करते हुए न केवल मारपीट की, बल्कि उसकी वर्दी फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। इस घटना को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

दरअसल, 8 दिसंबर को आयोजित जनसुनवाई को ग्रामीणों ने फर्जी बताते हुए अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद 14 प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने आंदोलन का ऐलान करते हुए लिबरा सीएचपी चौक पर धरना शुरू कर दिया। 27 दिसंबर को धरने के दौरान स्थिति अचानक बेकाबू हो गई और पुलिस तथा आंदोलनकारियों के बीच झड़प हो गई।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मारपीट और आगजनी की। पुलिस वाहनों सहित अन्य गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं, जिंदल प्लांट में घुसकर कोल हैंडलिंग क्षेत्र में भी आगजनी की गई। कानून व्यवस्था संभालने के लिए तैनात महिला आरक्षक को कुछ लोगों ने दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए भागते समय वह खेत में गिर गई, जहां उसके साथ अमानवीय कृत्य किया गया। पीड़िता हाथ जोड़कर माफी मांगती रही, रोती रही, लेकिन आरोपितों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और वे गालियां देते रहे।

इस घटना के दौरान क्षेत्र की महिला थाना प्रभारी कमला पुसाम सहित कई पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हुए। शर्मनाक पहलू यह भी रहा कि कुछ प्रदर्शनकारी इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।

पुलिस ने प्रसारित वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ शील भंग (महिला आरक्षक से बदसलूकी), हत्या का प्रयास (जानलेवा हमला) और लूट (वर्दी व सामान छीनने का प्रयास) जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

महिला आरक्षक से बर्बरता ने हिला दिया जिला

27 दिसंबर को तमनार क्षेत्र में जनसुनवाई विरोध के दौरान महिला आरक्षक के साथ की गई मारपीट और अमानवीय कृत्य ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और वीडियो (Tamanar Kand Violence) के आधार पर सभी आरोपितों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh MGNREGA e-KYC Record : छत्तीसगढ़ ने गाड़ा सफलता का झंडा, इस मामले में बना देश का नंबर-1 राज्य
Brijmohan Agrawal On Congress Protest : कांग्रेस के प्रदर्शन पर सांसद बृजमोहन का तंज…बोले-सड़क पर ड्रामा करने से सच्चाई नहीं बदलेगी…
Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क
CG School Committee : रायपुर में स्कूल समितियों के गठन पर रोक, 215 स्कूलों में नई व्यवस्था अटकी
Avimukteshwaranand News : पॉक्सो एक्ट के तहत अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR, नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों से बढ़ीं मुश्किलें

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम, सूचना देने वालों से पुलिस ने मांगी मदद

दुर्ग में हत्या के मामले में फरार आरोपी…

Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड
Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबले…

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee : ध्रुव राठी के खिलाफ वकील की शिकायत, सेना और पुलिस को लेकर बयान पर कार्रवाई की मांग

यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों (Dhruv…

Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार
Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार

सुरेश आज अपनी निर्माण इकाई (Kisan Mitan Agro)…

Bihan Didi Flower Farming : गुलाब-गेंदा की खेती से बदल रही बिहान दीदियों की जिंदगी, गांव में ही कमाई का रास्ता
Bihan Didi Flower Farming : गुलाब-गेंदा की खेती से बदल रही बिहान दीदियों की जिंदगी, गांव में ही कमाई का रास्ता

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत बेरलाकला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?