CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ब्राह्मण युवती ने धर्म परिवर्तन कर अपनाया इस्लाम 🛑 परिजनों पहुंचे थाना और दी शिकायत, युवती के 3 दोस्तों पर ब्रेनवॉश का आरोप

ब्राह्मण युवती ने धर्म परिवर्तन कर अपनाया इस्लाम 🛑 परिजनों पहुंचे थाना और दी शिकायत, युवती के 3 दोस्तों पर ब्रेनवॉश का आरोप

By Newsdesk Admin 12/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। मुताहिर शदरयार उर्फ साहिल, रिजवान व युवती के एक स्थानीय हिंदू मित्र शिवानी नौटियाल पर युवती के परिजनों ने ब्रेनवाश कर उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप लगाते हुए जहां शिकायत की है वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती का जो बयान कलमबद्ध किया है उसमें युवती कह रही है कि उसने स्वेच्छा से इस्लाम अपनाया है, उस पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है।

मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जी हां, हिमाचल प्रदेश के संजौली में मस्जिद विवाद के बीच आज एक ब्राह्मण युवती द्वारा इस्लाम धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के परिजनों ने औट पुलिस थाने में शिकायत की है। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी जिला के औट क्षेत्र की युवती पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के बाद उसने लगभग 9 महीने प्राइवेट नौकरी की। इस दौरान वह कुछ मुस्लिम लड़कों के संपर्क में आई और उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। फिलहाल युवती ने कुछ समय पहले नौकरी छोड़़ दी है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।‌वह औट में जब अपने घर पर हैं तो इस दौरान उसकी गतिविधियां देखकर परिजन हैरान हो गए। युवती के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी घर पर इस्लाम धर्म से संबंधित गतिविधियां कर रही हैं। इस वजह से पूरे घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। परिजनों ने उनकी बेटी के इस्लाम धर्म में जाने के पीछे साजिश और किसी मुस्लिम युवक के होने की शंका जाहिर की है।

परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया गया और अब वह अपने धर्म को भूल कर इस्लाम धर्म के बारे में बातें कर रही है।परिजनों ने पुलिस शिकायत में बताया है कि पंजाब में ही उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया गया। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

गौरतलब है कि अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि पुलिस भी दुविधा में है कि किस धारा के तहत कार्रवाई की जाए। क्योंकि युवती बालिग है और जबरन धर्म परिवर्तन जैसी बात अब तक सामने नहीं आई है।

You Might Also Like

Government Staff Strike CG : लंच ब्रेक में सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

Mundra Port Crude Oil Shipment : ‘जग लाडकी’ से भारत पहुंचा कच्चा तेल, जंग के साए में भी सप्लाई बरकरार

ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर

SECL Dipka Mine Death : दीपका खदान में श्रमिक की रहस्यमयी मौत, गेट पर जाम-आक्रोश में ठप पड़ा पूरा काम

Euthanasia India News 2026 : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से चर्चा में हरीश राणा, जानिए क्वाड्रिप्लेजिया कैसे बना 13 साल की बेबसी की वजह

Newsdesk Admin 12/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Coding Models Mini Nano
AI Coding Models Mini Nano : AI की रफ्तार हुई दोगुनी, OpenAI ने उतारे GPT-5.4 Mini और Nano-कम लागत में ज्यादा काम

सीजी भास्कर, 18 मार्च। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया…

Instagram AI Voice Effects Feature
Instagram AI Voice Effects Feature : इंस्टाग्राम का नया AI फीचर, अब Voice Note भी बनेगा एंटरटेनमेंट-आवाज बदलेगी एक क्लिक में

सीजी भास्कर, 18 मार्च। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram…

CG Road Safety Issue
CG Road Safety Issue : छत्तीसगढ़ में सड़कें बनीं काल, अलग-अलग हादसों में स्कूली छात्र समेत 5 की मौत

सीजी भास्कर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार…

Government Staff Strike CG
Government Staff Strike CG : लंच ब्रेक में सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

सीजी भास्कर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ में आज शासकीय…

Mundra Port Crude Oil Shipment
Mundra Port Crude Oil Shipment : ‘जग लाडकी’ से भारत पहुंचा कच्चा तेल, जंग के साए में भी सप्लाई बरकरार

सीजी भास्कर, 18 मार्च। वैश्विक तनाव के बीच…

You Might Also Like

Government Staff Strike CG
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Government Staff Strike CG : लंच ब्रेक में सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

18/03/2026
Mundra Port Crude Oil Shipment
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Mundra Port Crude Oil Shipment : ‘जग लाडकी’ से भारत पहुंचा कच्चा तेल, जंग के साए में भी सप्लाई बरकरार

18/03/2026
ED Office Raipur New Location
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर

18/03/2026
SECL Dipka Mine Death
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SECL Dipka Mine Death : दीपका खदान में श्रमिक की रहस्यमयी मौत, गेट पर जाम-आक्रोश में ठप पड़ा पूरा काम

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?