CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mehbooba Mufti statement  : ‘देश को बचाने की जिम्मेदारी वाले नफरत की भाषा बोल रहे’, डोभाल के ‘प्रतिशोध’ बयान पर महबूबा मुफ्ती का हमला

Mehbooba Mufti statement  : ‘देश को बचाने की जिम्मेदारी वाले नफरत की भाषा बोल रहे’, डोभाल के ‘प्रतिशोध’ बयान पर महबूबा मुफ्ती का हमला

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share
Mehbooba Mufti statement
Mehbooba Mufti statement

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के ‘प्रतिशोध’ वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया (Mehbooba Mufti statement) दी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने उच्च पद पर बैठे अधिकारी नफरत और बदले की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Contents
  • ‘21वीं सदी में बदले की बात सही नहीं’
  • युवाओं के उकसावे का जताया डर
  • डोभाल ने क्या कहा था
  • इतिहास से सबक लेने की बात
  • ‘इतिहास भूलना सबसे बड़ी त्रासदी’

‘21वीं सदी में बदले की बात सही नहीं’

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जिन लोगों की जिम्मेदारी देश को नापाक मंसूबों से बचाने की है, उनसे इस तरह की बयानबाजी की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में इतिहास के नाम पर प्रतिशोध की बात करना समाज के लिए खतरनाक हो सकता है।

युवाओं के उकसावे का जताया डर

पीडीपी प्रमुख ने आशंका जताई कि इस तरह के बयान गरीब और कम पढ़े-लिखे युवाओं को उकसा सकते हैं, जिससे एक ऐसा अल्पसंख्यक समुदाय निशाने (Mehbooba Mufti statement) पर आ सकता है, जो पहले से ही कई मुश्किलों का सामना कर रहा है।

डोभाल ने क्या कहा था

दरअसल, शनिवार को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के उद्घाटन कार्यक्रम में NSA अजीत डोभाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए ‘प्रतिशोध’ शब्द का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि सपने जीवन को दिशा देते हैं और उन्हें निर्णय में बदलने से सफलता मिलती है।

इतिहास से सबक लेने की बात

डोभाल ने अपने संबोधन में कहा था कि भारत हमेशा इतना स्वतंत्र नहीं था जितना आज है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने संघर्ष, बलिदान और अपमान सहकर यह आजादी हासिल (Mehbooba Mufti statement ) की। उन्होंने कहा कि ‘प्रतिशोध’ शब्द आदर्श नहीं है, लेकिन अपने आप में एक बड़ी ताकत है।

‘इतिहास भूलना सबसे बड़ी त्रासदी’

NSA डोभाल ने कहा था कि अगर आने वाली पीढ़ियां इतिहास से मिले सबक को भूल गईं, तो यह देश के लिए सबसे बड़ी त्रासदी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सभ्यता कभी आक्रामक नहीं रही, लेकिन अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज करने की कीमत देश को चुकानी पड़ी।

Jagdish Raj Police Record : 144 बार पुलिस ऑफिसर बनने वाला ये अभिनेता बना बॉलीवुड का सबसे अनोखा टाइपकास्ट स्टार
Disability Assistance Chhattisgarh : मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांगजनों को मिली राहत, सीएम साय ने बांटे बैटरी ट्राइसिकल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र
निषाद आरक्षण मिला तो PM मोदी के लिए जान दे दूंगा, मुकेश साहनी का ‘सियासी बम
अब इस राज्य में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व CM की इतने करोड़ की संपत्ति कर ली कुर्क
SIR Voter Mapping Error: गाजीपुर में एक ही परिवार के 25 नाम बदले, SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?