CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Man Ki Shakti Se Vijay Program : जीवन की परीक्षा अकेले देनी होती है, मन को शांत और शक्तिशाली बनाना सीखें :आशा दीदी

Man Ki Shakti Se Vijay Program : जीवन की परीक्षा अकेले देनी होती है, मन को शांत और शक्तिशाली बनाना सीखें :आशा दीदी

By Newsdesk Admin
14/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जनवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा रिसाली के मैत्री कुंज स्थित प्रभु प्राप्ति भवन में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मन की शक्ति से विजय कार्यक्रम (Man Ki Shakti Se Vijay Program) का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने विद्यार्थियों को जीवन और परीक्षा से जुड़ी गहरी सीख दी।

Contents
  • मन की शक्ति से ही जीवन में विजय संभव
  • मीठे बोल और सकारात्मक दृष्टि भी सफलता का साधन
  • मानसिक, नैतिक और बौद्धिक विकास पर केंद्रित कार्यक्रम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा दीदी ने कहा कि हर विषय के लिए विशेषज्ञ शिक्षक होते हैं, वे कितना भी अच्छा पढ़ा दें, महत्वपूर्ण प्रश्न भी बता दें, लेकिन परीक्षा के तीन घंटे विद्यार्थियों को अकेले ही देने होते हैं। उस समय केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि मन की शक्ति, स्मृति और एकाग्रता ही सफलता का आधार बनती है।

उन्होंने कहा कि जैसे परीक्षा में मन को शांत रखकर लिखना जरूरी है, वैसे ही जीवन की हर परिस्थिति रूपी परीक्षा में भी मन का स्थिर और संतुलित रहना आवश्यक है। जीवन की परीक्षा भी कोई और नहीं, बल्कि हमें स्वयं ही देनी होती है।

मन की शक्ति से ही जीवन में विजय संभव

मन की शक्ति से विजय कार्यक्रम (Man Ki Shakti Se Vijay Program) के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि अपनी श्रेष्ठ तकदीर की स्मृति में रहकर समर्थ स्वरूप का अभ्यास करें। सीखो, पढ़ो और जीवन में उसे सही तरीके से लागू करो यही सफलता की कुंजी है।

आशा दीदी ने संतुष्टता की शक्ति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जीवन में सदा संतुष्ट रहना सीखें। माता-पिता से महंगे मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की अनावश्यक मांग न करें। जहाँ संतुष्टता होती है, वहाँ किसी भी चीज़ की कमी नहीं रहती। संतुष्ट व्यक्ति परिस्थितियों पर हमेशा विजयी रहता है।

मीठे बोल और सकारात्मक दृष्टि भी सफलता का साधन

उन्होंने कहा कि हमारे मुख से ऐसे शब्द निकलें जैसे फूलों की वर्षा हो रही हो। मीठे बोल, मुस्कराता चेहरा, सकारात्मक वृत्ति, शुद्ध दृष्टि और मधुर संबंध ये सभी जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के महत्वपूर्ण साधन हैं। आशा दीदी ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि यदि व्यक्ति स्वयं का स्वयं ही शिक्षक बन जाए, तो उसकी कमजोरियाँ स्वतः ही समाप्त होने लगती हैं।

मानसिक, नैतिक और बौद्धिक विकास पर केंद्रित कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास के साथ-साथ उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त कर जीवन में सफलता की सही दिशा देना रहा। मन की शक्ति से विजय कार्यक्रम (Man Ki Shakti Se Vijay Program) के जरिए विद्यार्थियों को यह सिखाया गया कि शांत मन, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन ही वास्तविक विजय का आधार है।

GAIL Project Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में कौशल-एकीकृत औद्योगिक विकास को नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव
Swami Atmanand School : लंच के बाद अचानक बिगड़ी तबियत, स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया
हरेली पर मची चीख-पुकार, उफनते नाले में बह गई कार, तीन साल का मासूम लापता
SECL High Court Order 2026 : “नौकरी गई, जीवन गया… लेकिन हक नहीं जाएगा”, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, SECL को देना होगा आश्रित को पैसा
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत,1 घायल:जशपुर NH 43 पर हादसा, शादी समारोह में जा रहा था परिवार; बच्ची गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Change in Bakrid holiday : 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद…

Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”

सीजी भास्कर, 26 मई।छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

Surajpur forest mystery : मिला नर कंकाल, सिर और हाथों पर चिपकी मिली चमड़ी

सीजी भास्कर, 26 मई। सूरजपुर जिले के कुदरगढ़…

Kanker Naxal explosive recovery : जंगल में छिपाए विस्फोटक जब्त

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में…

Unique style of Minister : दोस्तों संग छेड़ी संगीत महफिल

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

You Might Also Like

Gangrel Dam
छत्तीसगढ़

Gangrel Dam : लगातार बारिश से गंगरेल बांध लबालब, महानदी किनारे गांवों को अलर्ट

28/09/2025
अजब-गजबछत्तीसगढ़

PhD डिग्री और नौकरी मिलने के बाद बदले पत्नी के तेवर, बेरोजगार कहकर पति को किया परेशान, हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी

23/08/2025
Pradhan Mantri Awas Yojana
छत्तीसगढ़

Pradhan Mantri Awas Yojana : आज खातों में ट्रांसफर हुए 10 करोड़ रुपए, 2500 परिवारों को मिला 40-40 हजार रुपये

02/05/2025
छत्तीसगढ़

IMD Forecast CG : छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक तेज, अगले 3 दिन में 2-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान

24/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?