CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अश्लील डांस पर बवाल: मंत्री नेताम के बयान से गरमाई सियासत, बैज का पलटवार

अश्लील डांस पर बवाल: मंत्री नेताम के बयान से गरमाई सियासत, बैज का पलटवार

By Newsdesk Admin
14/01/2026
Share
Obscene Dance Controversy
Obscene Dance Controversy

सीजी भास्कर 14 जनवरी

सूरजपुर रेस्ट हाउस में बार बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसे छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गंभीरता से लेने की बजाय ‘कला तो कला है’ कहकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. इस बयान को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान बताया है.

मंगलवार को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे मंत्री नेताम से जब सूरजपुर जिले के रेस्ट हाउस से सामने आए अश्लील डांस वीडियो पर सवाल किए गए, तो उन्होंने कहा, कला तो विविध क्षेत्र की कला ही है. अगर रेस्ट हाउस में भी कला जागृत हो जा रही है, तो क्या कहेंगे?

मंत्री नेताम ने आगे कहा कि कला का क्षेत्र बहुत विस्तृत होता है. इसमें केवल धार्मिक भजन या सीता राम नाम का जाप ही शामिल नहीं है. उन्होंने धार्मिक आयोजनों, स्कूलों और सामाजिक कार्यक्रमों में होने वाले नृत्य का उदाहरण देते हुए रेस्ट हाउस के इस आयोजन को भी कला से जोड़ दिया.

छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान

मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि अश्लील डांस को कला कहना छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान है. दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्री जिस चीज को कला बता रहे हैं, वह छत्तीसगढ़ की परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों से मेल नहीं खाती. उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों को यदि कला कहा जा रहा है, तो यह केवल भाजपा की सोच हो सकती है, छत्तीसगढ़ की संस्कृति नहीं.

CG NEWS : सावधान… छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अब किया ये काम तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा!
जबलपुर में बिना मालिक और नौकर के चल रही दुकान:लोग खरीदारी करके पैसे रख जाते हैं; बच्चों की शिक्षा-इलाज में होंगे खर्च
Godavari Power & Ispat Accident : गर्म लोहे का ढांचा गिरा, 6 की मौत… अब प्रबंधन पर केस दर्ज
IVRS Service : अब जंगल से सीधे मिलेगी सही जानकारी, लाखों संग्राहकों के लिए शुरू हुई नई सुविधा
दशगात्र से लौट रहे बाइक सवार पर हमला, सिर फोड़कर मोबाइल लूट; 4 बदमाश गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?