CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 5 बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के लिए मिली 3.97 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होंगे कार्य

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 5 बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के लिए मिली 3.97 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होंगे कार्य

By Newsdesk Admin
16/09/2024
Share

वैशाली नगर क्षेत्र का गंदा नाला अब होगा अंडर ग्राउंड

नेहरू नगर, हाऊसिंग बोर्ड, दीनदयाल कालोनी और 32 एकड़ की सीवरेज समस्या होगी दूर

निगम मुख्यालय से मौर्या चौक तक बनेगी व्यवस्थित सर्विस रोड

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अति आवश्यक पांच कार्यों के लिए विधायक रिकेश सेन की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने 3 करोड़ 97 लाख 41 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। श्री सेन ने जुलाई महीने में वैशाली नगर विधानसभा में आवश्यक विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था जिस पर फिलहाल अत्यावश्यक लगभग 4 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति मिली है।
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वार्ड-1 आनंद पुरम, वार्ड-2 दीनदयाल कॉलोनी में सीवर लाईन नवीनीकरण कार्य के लिए 24 लाख 98 हजार रूपये, जोन-1 क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी चौक से नेहरू नगर आक्सीडेशन पांड तक मेन सीवर लाईन बदलने तथा नेहरू नगर पूर्व में सिवरेज लाईन का नवीनीकरण कार्य के लिए 49 लाख 96 हजार रूपये, निगम के जोन-1 नेहरू नगर अनुविभाग अंतर्गत मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निगम मुख्यालय से चंद्रा मौर्या चौक, छोकरा जींस तक तथा निगम मुख्यालय इंडियन बैंक के सामने सर्विस रोड के सीमेंटीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 24 लाख 63 हजार रूपये, जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कर्मा चौक से सुपेला चौक होते हुए लोहिया पेट्रोल पंप तक क्षतिग्रस्त निकायी नाला के पुनः निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 97 लाख 84 हजार रूपये और निगम के जोन-2 अंतर्गत वार्ड 24 एवं 25, 32 एकड़ क्षेत्र अंतर्गत सीवरेज लाइन नवीनीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है।
आपको बता दें कि निगम के जोन-1 क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल कालोनी, आनंद पुरम, नेहरू नगर की सीवर लाईन अत्यंत जर्जर व पुरानी होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों व निगम अधिकारियों ने विधायक रिकेश सेन से इस कार्य की महति आवश्यकता बताई थी नतीजतन उन्होंने तत्काल इसके लिए प्रस्ताव बनवा कर नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय को पत्र लिखा था। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगम मुख्यालय से मौर्या चंद्रा चौक तक सर्विस रोड भी लंबे समय से अव्यवस्थित थी। कर्मा चौक से लोहिया पेट्रोल पंप तक क्षतिग्रस्त नाला भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया था। श्री सेन ने बताया कि इस नाले की अव्यवस्था से समीपस्थ क्षेत्र के लोग लंबे समय से परेशान थे। बरसात में इसका गंदा पानी लोगों के घरों में घुसता रहा तथा अनेक दुर्घटनाएं भी हुईं हैं। इस नाले को व्यवस्थित रूप से अंडर ग्राउंड किया जाएगा ताकि लोगों को नाले की बदबू और बरसात के दिनों अत्यधिक भराव से होने वाली दिक्कत से निजात मिल सके। इसी तरह हाऊसिंग बोर्ड कालोनी और 32 एकड़ क्षेत्र के रहवासियों को जर्जर हो चुकी सिवरेज लाईन से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, उनकी मांग अनुरूप तत्काल पहल कर पूरी सिवरेज लाईन का नये तरीके से निर्माण करवाने के लिए एक करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बहुत जल्द ये सभी कार्य प्रारंभ होंगे तथा लंबे समय से इस क्षेत्र की सीवरेज समस्या से लोगों की परेशानियां दूर होंगी।

सूरजपुर में नए खाते और मोबाइल नंबर अपडेट में सख्त जांच के निर्देश, बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप
करणी सेना के प्रदर्शन पर सपा ने सीएम योगी पर उठाया सवाल कहा , ‘मुख्यमंत्री ठाकुर है , करणी सेना के लोग भी ठाकुर है वे उनके खिलफ कार्यवाही नहीं कर सकते’
CJP Abhijeet Dipke Statement : 37 दिनों के आंदोलन के बाद समर्थकों का जताया आभार
नर्सिंग स्टूडेंट बेटे को राशन देने पहुंचे पिता की भिलाई तालपुरी से मोटर सायकल चोरी
कुत्तों को बोरे में भर ले जाते थे युवक, एक के लिए मिलते थे 2000 रुपये : Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?