CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Supela Police Action : तीन साल बाद इंसाफ की दस्तक, करंट से युवक की मौत के मामले में दुकान संचालक पर अपराध दर्ज

Supela Police Action : तीन साल बाद इंसाफ की दस्तक, करंट से युवक की मौत के मामले में दुकान संचालक पर अपराध दर्ज

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
Supela Police Action
Supela Police Action

सीजी भास्कर, 15 जनवरी। दुर्ग (वीएनएस)। सुपेला थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में करंट लगने से एक युवक की मौत के मामले में आखिरकार तीन साल बाद पुलिस ने कार्रवाई (Supela Police Action) करते हुए दुकान संचालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के युवक से बिजली का काम कराया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ और युवक की जान चली गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शाबिर अहमद (22 वर्ष), पिता नासिर अहमद, निवासी इस्लाम नगर, सुपेला के रूप में हुई थी। 10 दिसंबर 2022 को शाबिर अहमद सुपेला मस्जिद (नूर) के पीछे स्थित जुबैर कुरैशी की दुकान में इलेक्ट्रिक से जुड़ा काम कर (Supela Police Action) रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के तुरंत बाद उसे शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर 1:48 बजे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर सुपेला थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 110/2022 धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जांच शुरू की थी। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण कार्डियो-रेस्पिरेटरी अरेस्ट बताया, जबकि संभावित कारण इलेक्ट्रिक शॉक को माना गया। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच की गई, जिसमें मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए।

जांच के दौरान सामने आया कि दुकान संचालक जुबैर कुरैशी ने शाबिर अहमद से बिना दस्ताने, गमबूट, हेलमेट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों के ही बिजली का काम कराया था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी को ही युवक की मौत का मुख्य कारण माना (Supela Police Action) गया है। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अब दुकान संचालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी साक्ष्यों का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन साल बाद हुई इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं यह मामला कार्यस्थलों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों की ओर भी इशारा करता है।

Bharatmala Compensation Scam Chhattisgarh : जमीन के खेल से शराब घोटाले के ‘दुबई कनेक्शन’ तक पहुंची जांच
Job Fraud Raipur : फर्जी नियुक्ति का बड़ा खेल, शिक्षक और क्लर्क ने मिलकर डकारे 1.5 करोड़
IT इंजीनियर बना अपने ही बेटे का कातिल, साढ़े तीन साल के मासूम की कर दी हत्या… ये थी वजह
SCB Medical College Fire : कटक के सरकारी अस्पताल में आग, 10 मरीजों की मौत, SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर ICU में हादसा, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक
Dial 112 : बलौदाबाजार में पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती, 15 नए डायल वाहन सड़कों पर उतरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?