CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस

Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस

By Newsdesk Admin
16/01/2026
Share
Durg Traffic Awareness
Durg Traffic Awareness

सीजी भास्कर, 16 जनवरी। परिवहन आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी (Durg Traffic Awareness) दिशा-निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है, जिसके तहत दुर्ग जिले में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आरटीओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिले के विभिन्न कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन और जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति जागरूक किया, साथ ही बड़ी संख्या में आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस भी बनाए (Durg Traffic Awareness) गए। अब तक शासकीय महाविद्यालय कुम्हारी, नवीन कॉलेज खुर्सीपार, शासकीय आईटीआई पुलगांव तथा शासकीय महाविद्यालय पाटन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

इसके अलावा दुर्ग बस स्टैंड में जिले के ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को भी यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, जहां उन्हें हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, आपातकालीन सेवा वाहनों को रास्ता देने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने की अपील की गई।

अधिकारियों ने आम नागरिकों और छात्रों से जिम्मेदार और सजग नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया और उम्मीद जताई कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी (Durg Traffic Awareness) आएगी। यह संपूर्ण कार्यक्रम क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एस. एल. लकड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है, जिसमें परिवहन निरीक्षक सनत कुमार जांगड़े, श्रीमती अरूणा साहू, सुभाष बंजारे (सांख्यिकी अधिकारी), सनत बंजारे (लेखा अधिकारी), लोकेश पाटिल, हितेश राव, सत्येन्द्र सोनी और कमलेश चंदेल की सक्रिय सहभागिता रही।

JNU में ‘कुलपति’ की जगह अब होंगे ‘कुलगुरु’, वर्किंग काउंसिल की बैठक लिया गया फैसला
रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए कब से कब तक भाइयों की कलाई पर बांध सकेंगी राखी
First Country New Year 2026 : दुनिया में सबसे पहले शुरू हुआ 2026 का जश्न, भारत से 9 घंटे पहले इन दो देशों में हुआ नए साल का आगाज
ऐश्वर्या की इन आदतों को बर्दाश्त करते हैं अमिताभ-अभिषेक, ननद को भी नहीं भाती भाभी की ये बात
Good News for Chhattisgarh : रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है ये तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ सकता है DA
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

भाजपा संगठन (Chhattisgarh BJP Urban Election) की ओर…

Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार...रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?