CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Biofloc Fish Farming : बॉयोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर

Biofloc Fish Farming : बॉयोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर

By Newsdesk Admin
17/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जनवरी। छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण युवाओं के लिए आजीविका का सशक्त माध्यम बन रही है। कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम बड़मार निवासी संजय सुमन ने (Biofloc Fish Farming) तकनीक अपनाकर मछली पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित किया है और सीमित संसाधन के बावजूद अधिक उत्पादन कर वर्ष भर में 3 लाख 20 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

श्री संजय सुमन ने अपनी 25 डिसमिल निजी भूमि पर बॉयोफ्लॉक तालाब का निर्माण कराया। इस तकनीक के अंतर्गत तालाब में विशेष लाइनर बिछाकर नियंत्रित वातावरण में पानी भरा जाता है, जिसमें तेजी से बढ़ने वाली उन्नत प्रजाति की मछलियों का पालन किया जाता है। (Biofloc Fish Farming) की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कम पानी और कम भूमि में अधिक उत्पादन होता है तथा वर्ष में दो बार उत्पादन लेकर किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत शासन द्वारा संजय सुमन को 8 लाख 40 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। इस सहयोग से उन्होंने आधुनिक तकनीक आधारित मत्स्य पालन की शुरुआत की। पिछले वर्ष बॉयोफ्लॉक तालाब से लगभग 6 मैट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ, जिसकी बिक्री से उन्हें 7 लाख 20 हजार रुपये की कुल आय प्राप्त हुई। उत्पादन लागत घटाने के बाद उन्हें 3 लाख 20 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इस सफलता ने साबित कर दिया है कि (Biofloc Fish Farming) के माध्यम से ग्रामीण युवा सीमित संसाधन में भी आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।

अपनी सफलता से उत्साहित सुमन अब इस वर्ष उत्पादन क्षमता बढ़ाकर आय को दुगुना करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने तकनीकी मार्गदर्शन के साथ तालाब में पानी की गुणवत्ता, फीड प्रबंधन और रोग नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाए, जिससे उत्पादन में सुधार हुआ और लागत घटाने में मदद मिली।

उनका कहना है कि शासन की योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन से परंपरागत कृषि के साथ मत्स्य पालन भी स्थायी और लाभकारी व्यवसाय बन सकता है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों और युवाओं के लिए अनुकरणीय बन गई है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे (Biofloc Fish Farming) अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें और आत्मनिर्भर बनें।

Midnight Robbery : आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने परिवार की पिटाई कर की लाखों की डकैती
बहुमत का दुरुपयोग:सरगुजा में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा, कहा- आरक्षण समाप्त करना चाहता है संघ
Bilaspur Airport Night Service : बिलासपुर एयरपोर्ट पर रात की उड़ानों की तैयारी अंतिम चरण में, मंजूरी मिलते ही बदलेगा फ्लाइट टाइम
Guest Teachers Protest : संविलियन और समान वेतन की मांग पर अड़े अतिथि शिक्षक, 28 घंटे से मंत्री आवास के बाहर डटे
Money Laundering Case : ईडी की कार्रवाई में रायपुर बना देशभर में अग्रणी, 8,000 करोड़ की मनी लांड्रिंग उजागर, 2,311 करोड़ रुपये फ्रीज और 13 गिरफ्तारियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?