CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident : ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में टीआई का निधन

Road Accident : ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में टीआई का निधन

By Newsdesk Admin
19/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 जनवरी।पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे (Road Accident) में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से न सिर्फ उनके परिजनों, बल्कि पूरे पुलिस महकमे और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस घटना की पुष्टि मुंगेली की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा (Road Accident) एक गुम इंसान की तलाश के सिलसिले में अपनी टीम के साथ राजस्थान गए हुए थे। रविवार रात वे हाईवे मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान भोजन के लिए टीम के साथ एक ढाबे पर रुके। भोजन करने से पहले नंदलाल पैकरा ढाबे के सामने खड़े होकर मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि नंदलाल पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक का माहौल बन गया। जैसे ही यह खबर उनके गृह जिले और विभागीय अधिकारियों तक पहुंची, सभी स्तब्ध रह गए।

घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। नंदलाल पैकरा को एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था। वे अपने सौम्य व्यवहार, मजबूत कार्यशैली और आम जनता के प्रति सहयोगात्मक रवैये के कारण खासे लोकप्रिय थे। ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा और जिम्मेदारी पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है। उनके असामयिक निधन से पुलिस महकमे को अपूरणीय क्षति हुई है।

भिलाई के राम नगर में तालाब के पीछे युवक की हत्या, आरोपी एवं नाबालिग साथी हिरासत में, पूछताछ जारी
पिता का आरोप – मेरे बेटे को मार कर लटका दिया, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जमकर बवाल, ASP पर चलाई लाठी, पुलिस जवानों पर फेंके गए पत्थर, अश्रु गैस छोड़ बल ने किया तितर-बितर, भारी तनाव बरकरार
राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा : घर में लगी आग से सिन्हा परिवार के तीन लोग जिंदा जले, मृतकों में 3 साल की बच्ची भी
Bhilai Breaking 🛑 संतोषी पारा में दो परिवारों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट
Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट

छत्तीसगढ़ में मानसून की जोरदार बारिश (Chhattisgarh Weather) …

Indra Saw Protest
Indra Saw Protest : भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

पुलिस की कार्यशैली को लेकर सोमवार को भाटापारा…

Liquor Ban Kevari Panchayat : शराब पर पंचायत का शिकंजा, पीने-पिलाने पर 5000 जुर्माना
Liquor Ban Kevari Panchayat : शराब पर पंचायत का शिकंजा, पीने-पिलाने पर 5000 जुर्माना

शराबबंदी (Liquor Ban Kevari Panchayat) को लेकर सरगुजा…

Balodabazar car theft
Balodabazar car theft : बलौदाबाजार से चोरी वर्ना कार पंजाब से बरामद, 3 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

करीब 6.50 लाख रुपये की वर्ना कार को…

CGPSC Promotion Scam : दागी अफसर को प्रमोशन, 73 अधीक्षकों पर वसूली की सिफारिश!
CGPSC Promotion Scam : दागी अफसर को प्रमोशन, 73 अधीक्षकों पर वसूली की सिफारिश!

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में नियमों को दरकिनार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?