CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Paddy Scam : धान खरीदी में 8 करोड़ से ज्यादा का खेल, राइस मिलर और समिति प्रबंधक गिरफ्तार

CG Paddy Scam : धान खरीदी में 8 करोड़ से ज्यादा का खेल, राइस मिलर और समिति प्रबंधक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
21/01/2026
Share
CG Paddy Scam
CG Paddy Scam

सीजी भास्कर, 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी और परिवहन व्यवस्था में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा (CG Paddy Scam) हुआ है। जिला प्रशासन की जांच में करीब 8 करोड़ 14 लाख रुपये की अनियमितता सामने आई है। मामले में राइस मिलर, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Contents
  • फर्जी वाहन, बिना GPS और कागजों का खेल
  • कई राइस मिल और उपार्जन केंद्र जांच के घेरे में
  • फरार आरोपियों की तलाश जारी

मार्कफेड आईसीसीसी रायपुर से मिले अलर्ट के बाद खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की थी। जांच में पाया गया कि धान परिवहन के नाम पर नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। कई मामलों में वाहनों की वास्तविक क्षमता से 200 प्रतिशत से लेकर 1116 प्रतिशत तक ओवरलोडिंग दिखाकर अवैध परिवहन किया गया।

फर्जी वाहन, बिना GPS और कागजों का खेल

जांच में सामने आया कि राइस मिलरों और समिति प्रबंधकों ने आपसी मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। बिना GPS लगे वाहनों से धान का परिवहन दिखाया गया, फर्जी वाहन नंबरों का इस्तेमाल (CG Paddy Scam) किया गया और वास्तविक मात्रा से कहीं अधिक धान उठाव दर्शाकर शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जांच में 11 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी और परिवहन में गंभीर अनियमितताओं के प्रमाण मिले हैं। नवागांव घुठेरा समिति, सिंघनुपरी, छटन और झगरहट्टा उपार्जन केंद्रों से जुड़े मामलों में अलग-अलग राइस मिलों के साथ मिलीभगत सामने आई है।

कई राइस मिल और उपार्जन केंद्र जांच के घेरे में

जांच के अनुसार—

नवागांव घुठेरा समिति द्वारा उपलेटा राइस मिल के साथ मिलकर दर्जनों GPS और बिना GPS वाहनों से अवैध परिवहन

सिंघनुपरी उपार्जन केंद्र द्वारा एसएस फूड के साथ बिना GPS वाहन से धान उठाव

छटन उपार्जन केंद्र द्वारा दीपक और नवकार राइस मिल से जुड़ी अनियमितताएं

झगरहट्टा उपार्जन केंद्र द्वारा वर्धमान राइस मिलर्स के साथ फर्जीवाड़ा

इन मामलों में उपलेटा और वर्धमान राइस मिल के संचालक, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

प्रकरण में अब्दुल समद, ललित जैन, नवेन्द मेनन और अनिल जांगड़े फरार (CG Paddy Scam) हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं फास्टरपुर और लालपुर थानों में भी संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि धान खरीदी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Bhilai Sunday Market Action : सुपेला संडे बाजार में निगम-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, व्यापारियों पर जुर्माना और सामान जब्त
Korba Trailer Bike Accident : कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत; ओवरटेक के दौरान हादसा
Naxalite families protest against the government : नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
Raipur Pandri Encroachment Drive : पंडरी कपड़ा मार्केट में निगम का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी
Illegal LPG Cylinder Seizure : घरेलू गैस का काला बाजार, अवैध भंडारण व बिक्री पर बड़ी कार्रवाई,1619 सिलेंडर जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pathalgaon Election Case : 255 वोट से हार को हाईकोर्ट में चुनौती, 4 दिसंबर को खुलेंगे चुनावी रिकॉर्ड
Pathalgaon Election Case : 255 वोट से हार को हाईकोर्ट में चुनौती, 4 दिसंबर को खुलेंगे चुनावी रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा चुनाव (Pathalgaon Election Case)…

Korba News
Korba News : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, कर्मचारियों को चकमा देकर निकला

कोरबा के कोड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से…

NMMS Scholarship Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में 8वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन
NMMS Scholarship Exam 2026 : छत्तीसगढ़ में 8वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति का मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMS Scholarship Exam 2026)…

Chhattisgarh Diwali Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में दीपावली की 6 दिन छुट्टी, स्कूल शिक्षा विभाग ने बदला आदेश
Chhattisgarh Diwali Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में दीपावली की 6 दिन छुट्टी, स्कूल शिक्षा विभाग ने बदला आदेश

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियों (Chhattisgarh Diwali Holiday…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के बस्तर में पांच दिन बारिश के आसार, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बस्तर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?