CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs NZ T20 Raipur Match: रायपुर तैयार, आज शहर में उतरेंगी दोनों टीमें, टिकट रिडीम का आज आखिरी मौका

IND vs NZ T20 Raipur Match: रायपुर तैयार, आज शहर में उतरेंगी दोनों टीमें, टिकट रिडीम का आज आखिरी मौका

By Newsdesk Admin
22/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 जनवरी | IND vs NZ T20 Raipur Match: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले आज दोनों टीमें रायपुर पहुंचेंगी, जिससे राजधानी में क्रिकेट को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है।

Contents
  • दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी टीम इंडिया
  • शाम 7 बजे मुकाबला, 4 बजे से एंट्री
  • सीट पहले आओ-पहले पाओ
  • खाने-पीने के तय दाम
  • 13 गेट पर लगी लोहे की रेलिंग
  • 800 से 25 हजार तक बिके टिकट
  • अफवाहों से दूर रहने की अपील

दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम आज दोपहर 02 बजकर 10 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी, जबकि न्यूजीलैंड टीम भी आज ही शहर पहुंचेगी। भारतीय खिलाड़ी होटल मैरियट में ठहरेंगे, वहीं कीवी टीम के लिए हयात होटल में व्यवस्था की गई है।

शाम 7 बजे मुकाबला, 4 बजे से एंट्री

मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और दर्शकों को दोपहर 4 बजे से स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीट पहले आओ-पहले पाओ

इस मुकाबले में केवल फिजिकल टिकट पर ही एंट्री दी जाएगी। सीटों का आवंटन “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर होगा। आज टिकट रिडीम कराने का अंतिम दिन है, तय समय तक डिजिटल टिकट को फिजिकल फॉर्म में बदलवाना अनिवार्य रहेगा।

खाने-पीने के तय दाम

स्टेडियम के भीतर दर्शकों के लिए फूड आइटम्स की कीमतें तय कर दी गई हैं।
100 ग्राम समोसा – 50 रुपए,
सैंडविच – 60 रुपए,
बर्गर – 80 रुपए,
पॉपकॉर्न कोन – 60 रुपए,
पॉपकॉर्न टब – 100 रुपए,
पिज्जा – 250 रुपए।
आइसक्रीम और वेफर्स एमआरपी पर उपलब्ध रहेंगे।

कीमत लिखना अनिवार्य

मैदान के अंदर खाने-पीने की सामग्री बेचने वाले कर्मचारियों को अपनी टी-शर्ट पर रेट लिखना होगा। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू और दाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।

13 गेट पर लगी लोहे की रेलिंग

सुरक्षा को लेकर इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्टेडियम के 13 प्रमुख गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है। इसके साथ ही 350 से अधिक निजी बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी पूरे आयोजन पर नजर रखेंगे।

800 से 25 हजार तक बिके टिकट

इस टी-20 मुकाबले के टिकट 800 रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक के रहे। शुरुआती तीन दिनों में टिकट बिक्री धीमी रही, लेकिन चौथे दिन सभी 35 हजार टिकट बिक गए।

अफवाहों से दूर रहने की अपील

आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों से दूर रहें। मैच को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।

Ayushman Vy Vandana Card : 70 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए शिविर शुरू, 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा
Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली
लड़की पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बन गई… 10 दिन बाद जांच हुई तो पता चला उम्र कम है, अब हो सकता है एक्शन
Biofuel Initiative Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सतत विकास की ओर बड़ा कदम….कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट हेतु त्रिपक्षीय समझौता…
CG Transport Department Transfer  :  परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,  कई जिलों को मिले नए प्रभारी DTO
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?