CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Naxal Surrender : हिंसा से मुख्यधारा की ओर बड़ा मोड़, धमतरी में 9 इनामी नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार

Dhamtari Naxal Surrender : हिंसा से मुख्यधारा की ओर बड़ा मोड़, धमतरी में 9 इनामी नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार

By Newsdesk Admin
23/01/2026
Share
Dhamtari Naxal Surrender
Dhamtari Naxal Surrender

सीजी भास्कर, 23 जनवरी। लंबे समय से सक्रिय एक नेटवर्क अचानक कमजोर पड़ गया। जंगलों में चल रही हिंसा की कड़ी उस वक्त टूटी, जब वर्षों से फरार चेहरे खुद सामने आए और हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

Contents
  • आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली
  • सौंपे गए हथियार और सामग्री
  • पुलिस दबाव और पुनर्वास नीति का असर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता (Dhamtari Naxal Surrender) मिली है। आईजी अमरेश मिश्रा और धमतरी एसपी सूरज सिंह के समक्ष 9 सक्रिय हार्डकोर नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया। इनमें 5 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली सीतानदी, नगरी, मैनपुर और गोबरा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थे और कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार ये नक्सली प्रतिबंधित संगठन की ओडिशा स्टेट कमेटी के धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े हुए थे। संगठन में ये डीवीसीएम, एसीएम, एरिया कमेटी कमांडर और डिप्टी कमांडर जैसे अहम पदों पर रहे हैं। इन सभी पर मिलाकर 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली

ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा – डीवीसीएम, सीतानदी एरिया कमेटी सचिव (₹8 लाख)

उषा उर्फ बालम्मा – डीवीसीएम टेक्निकल (₹8 लाख)

रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु – नगरी एसीएम (₹5 लाख)

रोनी उर्फ उमा – सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर (₹5 लाख)

निरंजन उर्फ पोदिया – एससीएम टेक्निकल (₹5 लाख)

सिंधु उर्फ सोमड़ी – एसीएम (₹5 लाख)

रीना उर्फ चिरो – एसीएम, सीनापाली एरिया (₹5 लाख)

अमीला उर्फ सन्नी – एसीएम, मैनपुर एलजीएस (₹5 लाख)

लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती – बॉडीगार्ड (₹1 लाख)

सौंपे गए हथियार और सामग्री

आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने 2 इंसास राइफल, 2 एसएलआर, 1 कार्बाइन, 1 भरमार बंदूक, 67 राउंड, 11 मैगजीन, 1 वॉकी-टॉकी सहित अन्य सामग्री सुरक्षा बलों (Dhamtari Naxal Surrender) को सौंपी।

पुलिस दबाव और पुनर्वास नीति का असर

धमतरी पुलिस, डीआरजी, राज्य पुलिस बल और सीआरपीएफ द्वारा लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों, बढ़ते दबाव और शासन की आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति का असर इस घटनाक्रम में साफ दिखा। दूरस्थ इलाकों में पोस्टर-बैनर, पाम्फलेट, आत्मसमर्पित नक्सलियों की अपील और सिविक एक्शन कार्यक्रमों के जरिए लगातार संदेश पहुंचाया जा रहा था।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया कि संगठन की खोखली विचारधारा, जंगलों में कठिन जीवन और पहले सरेंडर कर चुके साथियों के सुरक्षित भविष्य से प्रेरित होकर उन्होंने हिंसा का रास्ता (Dhamtari Naxal Surrender) छोड़ा। आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि धमतरी को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अन्य सक्रिय माओवादियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की जा रही है।

Raipur Police Jeep : आधी रात पुलिस जीप में छलकते जाम, नशे में सोते मिले ड्राइवर और दोस्त
Naxli Surrender : जवानों के ‘चक्रव्यूह’ में इस तरह फंसे थे नक्सली, न भागने का रास्ता था न बचने का ठिकाना
Chhattisgarh Constable Recruitment Verdict 2026: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अब वेटिंग लिस्ट से भरेंगे खाली पद
सहेलियों संग बैठी थी 17 साल की लड़की, सिरफिरे ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, मुंबई में खौफनाक कांड!
Raksha Bandhan For Soldiers : वीर सिपाहियों की कलाई न रहे सूनी -छत्तीसगढ़ की बहनों ने भेजे रक्षासूत्र और दिल से लिखे पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, 8 गिरफ्तार

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case

Raigarh Minor Rape Case : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case

Bhilai BSP Scrap Theft Case : BSP में करोड़ों के स्क्रैप चोरी कांड पर बड़ी कार्रवाई, CISF के DIG का दिल्ली तबादला

Bhilai BSP Scrap Theft Case

Raipur Abhanpur Road Accident : लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Raipur Abhanpur Road Accident

Bilaspur Kidnapping Case : गांजा केस में फंसाने की धमकी, 50 हजार की फिरौती मांगने वाले दबोचे गए

Bilaspur Kidnapping Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?