CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ayushman Arogya Mandir : डीडी नगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी

Ayushman Arogya Mandir : डीडी नगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी

By Newsdesk Admin
05/02/2026
Share
Ayushman Arogya Mandir
Ayushman Arogya Mandir

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत संचालित डीडी नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Ayushman Arogya Mandir) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। शुरुआत में यह केंद्र सुचारु रूप से चल रहा था और स्टाफ की भी पर्याप्त उपलब्धता थी, लेकिन समय के साथ कर्मचारियों का अन्य स्थानों पर स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद से रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां नहीं हो सकीं, जिससे व्यवस्थाएं धीरे-धीरे चरमराती चली गईं।

लगभग एक वर्ष से स्टाफ की भारी कमी और प्रशासनिक उदासीनता का असर अस्पताल की सेवाओं पर साफ नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि शुगर जांच की मशीन मौजूद होने के बावजूद स्ट्रिप्स नहीं होने से जांच बंद पड़ी है। खून जांच की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। कई बुनियादी जांच और उपचार सेवाएं यहां पूरी तरह नदारद हैं।

दिलचस्प बात यह है कि रायपुर के अन्य वार्डों में स्थित हमर अस्पताल राजा तालाब, सिटी अस्पताल गुड़ियारी, भाटागांव, रामनगर, मठपुरैना और खो-खो पारा जैसे केंद्रों में अपेक्षाकृत बेहतर सुविधाएं (Ayushman Arogya Mandir) उपलब्ध हैं, जबकि डीडी नगर जैसे बड़े वार्ड का अस्पताल सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मेकाहारा से महज दो किलोमीटर दूर स्थित हमर अस्पताल में सुविधाएं बेहतर हैं, वहीं मेकाहारा से लगभग सात किलोमीटर दूर डीडी नगर के इस स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की भारी कमी बनी हुई है।

एक डॉक्टर के भरोसे पूरा अस्पताल

वर्तमान में अस्पताल में केवल एक डॉक्टर, डॉ. प्रणव कुमार वर्मा, पदस्थ हैं। वे सांध्यकालीन अस्पताल में न सिर्फ मरीजों का इलाज कर रहे हैं, बल्कि कंपाउंडर, दवा वितरण और कई बार पंजीयन जैसे कार्य भी खुद ही संभालने को मजबूर हैं। बढ़ती मरीज संख्या के बीच एक ही व्यक्ति पर पूरा भार होने से इलाज और दवा वितरण में चूक की आशंका बनी रहती है।

राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं की यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े (Ayushman Arogya Mandir) करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ अस्पतालों में आवश्यकता से अधिक स्टाफ पदस्थ है, जबकि डीडी नगर जैसे क्षेत्रों में भारी कमी बनी हुई है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय नागरिकों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि डीडी नगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तत्काल पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति कर सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल की जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।

राजभवन CG मंडपम में 64 शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल के हाथों अभिनंदन
महिला आरक्षण बिल पर बवाल: रायपुर में बीजेपी की जनआक्रोश रैली, इंडी गठबंधन पर निशाना
Balrampur Gang Rape Case : जंगल में ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी हिरासत में
Mahataari Vandan Yojana 24th Installment: नारायणपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी की 641 करोड़ की राशि
IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?