CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mayali Tourism : मयाली को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री साय

Mayali Tourism : मयाली को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री साय

By Newsdesk Admin
05/02/2026
Share
Mayali tourism
Mayali tourism

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मयाली को आने वाले समय में एक प्रमुख ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित (Mayali tourism) किया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 की उप-योजना सीबीडीडी के अंतर्गत स्वीकृत मयाली–बगीचा विकास परियोजना का मयाली नेचर कैंप में विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के तहत क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत मयाली, विश्व प्रसिद्ध मधेश्वर पर्वत तथा बगीचा स्थित कैलाश गुफा क्षेत्र में आधारभूत और आधुनिक पर्यटन ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय विरासत का संरक्षण होगा और समुदाय आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मयाली-बगीचा परियोजना जशपुर जिले के लिए ऐतिहासिक पहल है। मयाली की पहचान सदियों से मधेश्वर महादेव से जुड़ी रही है, जिसे विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग (Mayali tourism) माना जाता है। इस परियोजना से मधेश्वर पर्वत के धार्मिक और पर्यटन महत्व को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

उन्होंने बताया कि मयाली को एक समग्र इको-टूरिज्म और एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां के जंगल, झरने, पहाड़ और समृद्ध आदिवासी संस्कृति को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाया जाएगा। पर्यटन से होने वाली आय का सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा, इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने होम-स्टे नीति लागू की है।

परियोजना के तहत मयाली क्षेत्र में 5 पर्यटक कॉटेज, कॉन्फ्रेंस एवं कन्वेंशन हॉल, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, भव्य प्रवेश द्वार, बाउंड्री वॉल, आधुनिक टॉयलेट, लैंडस्केपिंग और पाथवे का निर्माण (Mayali tourism) किया जाएगा। वहीं बगीचा स्थित कैलाश गुफा परिसर में प्रवेश द्वार, पिकनिक स्पॉट, रेस्टिंग शेड, घाट विकास, सीढ़ियों और रेलिंग का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट सेंटर में टूर गाइड, होटल सेवा, एडवेंचर स्पोर्ट्स, हस्तशिल्प और डिजिटल बुकिंग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे जशपुर जिले को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी
Teacher Corruption Suspension Chhattisgarh : इतिहास में पहली बार: एक ही शिकायत पर चार शिक्षा अधिकारी निलंबित
छत्तीसगढ़ में 35 IFS अफसरों का तबादला: रायपुर से बस्तर तक अधिकारियों की बड़ी फेरबदल, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी
Raipur Car Stunt Viral Video : रील के लिए तेज रफ्तार कार पर स्टंट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बिजली बिल समाधान का लाभ (Chhattisgarh Electricity Update)…

Durg Police
Durg Police : दुर्ग में 185 पुलिस जवानों ने तड़के मारा छापा, हथियार व शराब जब्त

पुलिस ने मंगलवार तड़के दुर्ग, भिलाई नगर और…

Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी
Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले 6300 से…

Chhattisgarh Salary Crisis : निकाय कर्मचारियों को 4-5 महीने से वेतन नहीं, नौकरी छोड़ने लगे कर्मचारी, उधार से चल रहा घर
Chhattisgarh Salary Crisis : निकाय कर्मचारियों को 4-5 महीने से वेतन नहीं, नौकरी छोड़ने लगे कर्मचारी, उधार से चल रहा घर

चार-पांच महीने से वेतन अटका (Chhattisgarh Salary Crisis)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?