CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Naxal Muthabhed : जंगल में अचानक बरसी गोलियां, अभियान के बीच शहीद हुआ जवान, 3 माओवादी मारे गए

CG Naxal Muthabhed : जंगल में अचानक बरसी गोलियां, अभियान के बीच शहीद हुआ जवान, 3 माओवादी मारे गए

By Newsdesk Admin
06/02/2026
Share
CG Naxal Muthabhed
CG Naxal Muthabhed

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। छत्तीसगढ़ – महाराष्ट्र सीमा से लगे अबुझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण (CG Naxal Muthabhed) मुठभेड़ हुई है। इस दौरान सी-60 यूनिट का एक जवान शहीद हो गया, जबकि सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं और इलाके में अभी सर्च अभियान जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंखाजूर क्षेत्र से सटे सीमावर्ती जंगल में नक्सलियों की सक्रिय मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम जंगल की ओर रवाना हुई। जैसे ही जवान आगे बढ़े, पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ शुरू हो गई।

कई घंटों तक चली गोलीबारी में सी-60 के जवान दीपक चिन्ना मड़ावी (38) गंभीर रूप से घायल (CG Naxal Muthabhed) हो गए। उन्हें तड़के हेलीकॉप्टर के जरिए जंगल से निकालकर भामरागढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से तीन माओवादियों के शव बरामद किए हैं, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। मौके से एक AK-47 और एक SLR हथियार भी जब्त किए गए हैं। मारे गए माओवादियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

इस ऑपरेशन में एक अन्य जवान जोगा मड़ावी, निवासी किष्टयापल्ली, को भी गोली (CG Naxal Muthabhed) लगी है। उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकालकर भामरागढ़ लाया गया है। अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आगे के उपचार के लिए गड़चिरोली ले जाया जाएगा।

घटना के बाद पूरे सीमावर्ती इलाके में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि जंगल में अभी भी कुछ नक्सली छिपे हो सकते हैं, इसलिए सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी है।

Hanumant Katha Bhilai Traffic Plan: भिलाई में दिव्य हनुमंत कथा का शुभारंभ कल से, लाखों श्रद्धालुओं को देखते हुए बदली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
Chhattisgarh Heavy Rain Flood : भारी बारिश से बिगड़े हालात, रायपुर का महादेवघाट पुल डूबा; कई इलाकों में बाढ़
Chhattisgarh IPS Transfer 2026 : राजनांदगांव IG बदले, कोरिया SP हटे; 12 जिलों को मिले नए कप्तान
Illegal Paddy Transport : महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 615 कट्टा अवैध धान जप्त
Mobile fraud prevention India : मोबाइल नंबर के दुरुपयोग से होने वाली धोखाधड़ी रुकेगी, सरकार कर रही ये उपाय

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?