CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur High Court Judgment : रिश्ता टूटा तो नहीं बन जाता अपराध, सहमति से चले लंबे संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता: हाई कोर्ट

Bilaspur High Court Judgment : रिश्ता टूटा तो नहीं बन जाता अपराध, सहमति से चले लंबे संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता: हाई कोर्ट

By Newsdesk Admin
06/02/2026
Share
Bilaspur High Court Judgment
Bilaspur High Court Judgment

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। कानून का सहारा गलत नीयत से लिया जाए, तो वह न्याय की जगह अन्याय का रास्ता (Bilaspur High Court Judgment) भी बन सकता है। ऐसे ही एक मामले में हाई कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि दो बालिगों के बीच वर्षों तक सहमति से चला संबंध, केवल इसलिए दुष्कर्म नहीं माना जा सकता क्योंकि बाद में रिश्ता टूट गया। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट को रद्द कर दिया है।

Contents
  • क्या था पूरा मामला
  • कोर्ट की अहम टिप्पणी
  • चार्जशीट रद्द

Bilaspur High Court में दुष्कर्म के आरोप में फंसे एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने यह अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने माना कि इस मामले में आपराधिक कार्रवाई को आगे बढ़ाना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा और इससे न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन होगा।

क्या था पूरा मामला

भिलाई निवासी एक महिला ने मार्च 2020 में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में कहा गया कि आरोपी वर्ष 2005 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता (Bilaspur High Court Judgment) रहा और विरोध करने पर उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में अपराध दर्ज कर चार्जशीट ट्रायल कोर्ट में पेश की थी।

पुलिस कार्रवाई को चुनौती देते हुए आरोपी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से लंबे समय तक चला और इसे जबरन या धोखे से जोड़ना गलत है।

कोर्ट की अहम टिप्पणी

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने महिला के बयान और रिकॉर्ड का विश्लेषण करते हुए कहा कि वह खुद यह स्वीकार करती है कि उसे आरोपी की सामाजिक स्थिति, जाति का अंतर और वैवाहिक हालात की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उसने वर्षों तक संबंध बनाए रखे और इस दौरान कभी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि लंबे समय तक सहमति से बने रिश्ते में बाद में शादी का वादा पूरा न होना, अपने आप में दुष्कर्म का अपराध नहीं बनाता। यदि हर असफल रिश्ते को आपराधिक रंग दिया जाए, तो यह कानून की मूल भावना के विपरीत होगा।

चार्जशीट रद्द

सिंगल बेंच ने अपने फैसले में लिखा कि लगभग 15 वर्षों तक चले संबंध, नियमित मुलाकातें, स्वेच्छा से शारीरिक संबंध और शिकायत में देरी यह दर्शाती है कि रिश्ता सहमति पर आधारित (Bilaspur High Court Judgment) था। ऐसे में केवल रिश्ता खत्म होने के आधार पर रेप का आरोप टिकाऊ नहीं है। इन आधारों पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ दायर आरोप पत्र को रद्द कर दिया।

यह फैसला भविष्य में ऐसे मामलों के लिए एक महत्वपूर्ण नजीर माना जा रहा है, जहां सहमति से चले रिश्तों को बाद में आपराधिक रूप देने की कोशिश की जाती है।

रायपुर और भिलाई निगम के 23-23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, 19 तक कलेक्टर को प्रक्रिया पूरी करने निर्देश
CG Congress Breaking 🔵 फिर बढ़ सकता है भूपेश का कद, राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत, छत्तीसगढ़ संगठन में भी हो सकते हैं बदलाव
Bhilai Waterlogging News : पहली तेज बारिश में डूबी भिलाई, जलभराव ने खोली प्री-मानसून तैयारियों की पोल
स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा: परसराम सोनी की आत्मकथा का विमोचन, रमन सिंह बोले – “जज्बे से लड़ी गई थी आज़ादी की जंग”
Atal Jayanti Chhattisgarh : अटल जयंती पर छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण, पूरे दिन व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?