CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Medicine Allegation : नकली दवाइयों पर सियासी उबाल, NSUI का जोरदार प्रदर्शन, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर गंभीर आरोप

Fake Medicine Allegation : नकली दवाइयों पर सियासी उबाल, NSUI का जोरदार प्रदर्शन, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर गंभीर आरोप

By Newsdesk Admin
06/02/2026
Share
Fake Medicine Allegation
Fake Medicine Allegation

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। एनएसयूआई ने तहसील कार्यालय परिसर में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन (Fake Medicine Allegation) किया। संगठन का आरोप है कि संजय नेताम को कथित तौर पर टैन कैफे में नकली दवाइयों के कारोबारियों के साथ देखा गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। एनएसयूआई का कहना है कि इतने गंभीर आरोप और कथित सबूत होने के बावजूद अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और नकली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल सख्त कार्रवाई (Fake Medicine Allegation) की जाए। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि नकली दवाइयों का व्यापार सीधे आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा मुद्दा है, जिसमें किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर को पांच लाख रुपये नकद देने की पेशकश करते हुए तीखा (Fake Medicine Allegation) तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी रिश्वतखोरी और कथित दवा माफियाओं से सांठगांठ पूरी तरह छोड़ दें, तो संगठन हर महीने 50 हजार रुपये अतिरिक्त देने को भी “तैयार” है। एनएसयूआई नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह प्रतीकात्मक विरोध है, जिसका उद्देश्य कथित भ्रष्टाचार की ओर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में जांच और कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील
Bastar Naxal Free Development 2026: नक्सल प्रभाव घटा, 400 सुरक्षा कैंप अब बनेंगे विकास केंद्र
Burnt Dead Body Found : पैरा के ढेर में जला मिला वृद्ध का शव, इलाके में सनसनी
BREAKING NEWS 🛑 दुर्ग के तीर्थ यात्रियों से भरी बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी 🛑 एक महिला और बच्ची की मौत, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
जशपुर में रेलवे सर्वे टीम को धमकी, कहा- ‘यहां हमारा कानून चलेगा’; दो गिरफ्तार..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?