CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लिव इन में रह रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, नशे को लेकर प्रेमिका से हुई बहस, लड़के ने लगा ली फांसी, पुलिस मौके पर, लड़की से पूछताछ जारी

लिव इन में रह रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, नशे को लेकर प्रेमिका से हुई बहस, लड़के ने लगा ली फांसी, पुलिस मौके पर, लड़की से पूछताछ जारी

By Newsdesk Admin
24/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। प्रेमिका से हुए विवाद में प्रेमी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों भागलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं तथा किराए के मकान में भाई-बहन बनकर रह रहे थे। पुलिस ने प्रेमी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, प्रेमिका से भी पूछताछ जारी है। पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं इलाके का है।

पटना के अगमकुंआ थाना प्रभारी ने बताया कि मामला लिव इन का है। दोनों भागलपुर के रहने वाले हैं, दोनों अलग-अलग जातियों के हैं। फरवरी माह से दोनों यहां रह रहे थे। दोनों के बीच क्या अनबन हुई है? किस कारण यह हुआ? यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम में मामला सामने आएगा, पुलिस की जांच चल रही है। प्रेमिका का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। प्रेमी नशा किया करता था जिसका वह विरोध करती थी। वारदात से पहले दोनों में बहस हुई थी। मृतक प्रेमी अपनी प्रेमिका को वापस घर भेजना चाहता था लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया था। युवक की मौत फांसी लगने से हुई है, साथ में रहने वाली युवती से पूछताछ की जा रही है।


मृतक युवक प्रद्युमन भागलपुर का रहने वाला था। उसका वहीं की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पटना में रहकर प्राइवेट जॉब कर रहे थे। इन्होंने अगमकुआं इलाके में किराए का मकान ले रखा था। सोमवार को प्रद्युमन ने किसी बात पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया है। युवक के साथ रह रही युवती ने पुलिस को बताया कि प्रद्युमन को नशे का शौक था लेकिन वह शराब का नशा नहीं बल्कि किसी और नशीले पदार्थ का नशा करता था।‌ सोमवार को जब वह नशा करके आया तो उसने इसका विरोध किया, जिसे लेकर उसकी प्रद्युमन से बहस हुई थी। बहस के बाद उसने कहा कि वह उसे घर पहुंचा दे रहा है लेकिन युवती ने घर जाने से इनकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि मां से बात करने के बाद ही वह घर जाएगी। लड़की ने अपनी मां को फोन भी किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। प्रेमिका ने बताया कि बहस के बाद प्रद्युमन ऊपर के कमरे में आ गया, जिसके बाद वह भी पीछे से आयी तो प्रद्युमन ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। प्रेमिका ने बहुत देर तक दरवाजे खटखटाया जब इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब उसने खिडकी से देखा, तब तक वह फांसी लगा चुका था।


मकान मालिक उमेश पंडित ने बताया कि अगस्त में इन्होंने कमरा लिया था। उनके पूछने पर इन्होंने बताया कि कहीं और रहते थे, जहां कुछ दिक्कत हो रही है। कमरा किराये पर लेने से पहले लड़के ने अपने अभिभावक से मेरी बात कराई थी हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों भाई-बहन हैं। दोनों शादी किए थे या नहीं यह जानकारी नहीं है। इन्होंने यह भी बताया था कि दोनों पढ़ते हैं और छात्र हैं।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत:राजनांदगांव में गंभीर चोट के कारण तोड़ा दम; श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष का भतीजा था
India Pakistan War Action : पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल दागी, कई जगहों पर ड्रोन अटैक
Vikram-1 Launch Today : भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट आज भरेगा उड़ान, अंतरिक्ष क्षेत्र में रचेगा नया इतिहास
Big Break : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निधन की झूठी खबर फैलाने वाले यूट्यूब चैनल के खिलाफ FIR दर्ज की…ऐसा था पूरा मामला
Jamul Police Action : जामुल में अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, 242 पौवा शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?