CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिंदी को पूरी तरह नजरअंदाज करना सही नहीं..’, महाराष्ट्र के भाषा विवाद पर शरद पवार का बड़ा बयान

हिंदी को पूरी तरह नजरअंदाज करना सही नहीं..’, महाराष्ट्र के भाषा विवाद पर शरद पवार का बड़ा बयान

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर राजनीतिक उबाल देखने को मिल रहा है. राज्य सरकार की तरफ से हाल ही में जारी किए गए आदेश की वजह से सारा घमासान मचा हुआ है. इस आदेश में साफ कहा गया है कि स्कूलों में कक्षा एक से पांचवी तक हिंदी, मराठी, इंग्लिश पढ़ाया जाना अनिवार्य है. शिवसेना ने सरकार के इस फॉर्मूले पर आपत्ति दर्ज की है. यही वजह है कि सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.अब इस पूरे मामले पर शरद पवार का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि हिंदी को पूरी तरह नजरअंदाज करना सही नहीं है.

राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में हिंदी भाषा को अनिवार्य करने के निर्णय के विरोध में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के संभावित एकजुट मोर्चे को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है. 5 जुलाई को होने वाले मोर्चे में दोनों ठाकरे बंधु एक साथ नजर आ सकते हैं.

ठाकरे गुट के नेता संजय राऊत ने दोनों का एक साझा फोटो ट्वीट करते हुए इशारा दिया कि यह मोर्चा संयुक्त रूप से निकाला जाएगा. हालांकि, अभी तक मनसे की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

हिंदी को पूरी तरह नज़रअंदाज़ करना सही नहीं- शरद पवार

इस पूरे मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार ने कोल्हापुर में पत्रकार परिषद के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है. शरद पवार ने स्पष्ट किया कि पहली से चौथी कक्षा तक हिंदी की अनिवार्यता की कोई जरूरत नहीं, लेकिन पांचवीं कक्षा के बाद हिंदी आना जरूरी है. हिंदी को पूरी तरह नजरअंदाज करना सही नहीं होगा.

उन्होंने बताया कि दोनों ठाकरे बंधुओं की भूमिका पढ़ी है और वे मुंबई लौटने के बाद इस मुद्दे पर उनसे चर्चा करेंगे. पवार ने कहा उन्होंने (ठाकरे बंधुओं ने) मोर्चे में शामिल होने के लिए कहा है, लेकिन ऐसा तुरंत नहीं किया जा सकता. पहले उनकी भूमिका को समझना पड़ेगा. अगर यह मोर्चा महाराष्ट्र के हित में है, तो हम ज़रूर विचार करेंगे आखिर में शरद पवार ने दोहराया कि मेरा स्पष्ट मत है कि पहली से चौथी तक हिंदी की अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए.

Singapore Bribery Case : सिगरेट पीने के लिए पुलिस को रिश्वत की पेशकश करने वाली भारतवंशी को सजा
10 साल का बहादुर बच्चा भिड़ा मगरमच्छ से, पिता की जान बचाकर बन गया हीरो
PM Modi Kolkata Rally : ब्रिगेड मैदान से बंगाल को साधेंगे पीएम मोदी, मेगा रैली के साथ 18,680 करोड़ की परियोजनाओं पर फोकस
युवक को जमीन पर गिरा कर पीटा, फिर कांट दी उंगलियां, दबंगों की हैवानियत
Pakistani Army Convoy Attack: खैबर पख्तूनख्वा में सेना के काफिले पर भीषण आत्मघाती हमला, 13 जवान शहीद, 10 घायल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shah Rukh Khan Birthday
Shah Rukh Khan Birthday : शाहरुख के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा जगमगाया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर…

Air Show Raipur
Air Show Raipur :  आज फिर सेंध लेक पर गूंजेगा वायुसेना का दम, सारंग टीम दिखाएगी करतब

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के बीच आज नया रायपुर के…

Chhattisgarh Paddy Procurement
Chhattisgarh Paddy Procurement : 8 से 10 दिन के इंतजार से 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची धान खरीदी, जानिए कैसे बदली व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी आज किसानों की आय…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मुरासु तूफान का असर, 2 से 4 नवंबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के प्रभाव से अगले…

Palak Muchhal Live
Palak Muchhal Live : राज्योत्सव की पहली शाम पलक मुच्छल के नाम, रोमांटिक गीतों पर झूमे दर्शक

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की पहली शाम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?