CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Police Action : CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल–कट्टे बरामद

CG Police Action : CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल–कट्टे बरामद

By Newsdesk Admin
13/02/2026
Share
CG Police Action
CG Police Action

सीजी भास्कर 13 भास्कर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में दहशत फैलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार (CG Police Action) किया है। आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा अंकिता शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम, राजनांदगांव में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।

Contents
  • कब्रिस्तान के पास हथियार लहराने की सूचना
  • तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से
  • मध्यप्रदेश से लाए गए थे हथियार
  • आपराधिक रिकॉर्ड से भरे हैं आरोपी
  • आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
  • पुलिस का सख्त संदेश

कब्रिस्तान के पास हथियार लहराने की सूचना

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजे शंकरपुर वार्ड स्थित कब्रिस्तान के पास कुछ युवक हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इस संबंध में चीखली थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से

2 नग देशी कट्टा,

2 नग पिस्टल,

1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

मध्यप्रदेश से लाए गए थे हथियार

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ये हथियार मध्यप्रदेश के धार जिले (CG Police Action) से लेकर आए थे। आरोपी पहले ट्रेन से भोपाल तक गए और फिर बस के माध्यम से हथियारों को लेकर छत्तीसगढ़ लौटे।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव जिलों से पकड़ा गया है।

आपराधिक रिकॉर्ड से भरे हैं आरोपी

एसपी ने खुलासा किया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का आपराधिक बैकग्राउंड है। इनके खिलाफ पूर्व में

हत्या,

हत्या का प्रयास (धारा 307),

धारा 354,

मारपीट और अन्य गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज हैं।

इसके अलावा इन पर कई बार प्रिवेंटिव एक्शन भी लिया जा चुका है।

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू (CG Police Action) कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियारों की सप्लाई नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस का सख्त संदेश

एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अवैध हथियार रखने और आम लोगों में भय फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई को राजनांदगांव पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे शहर में असामाजिक तत्वों के हौसलों पर करारा प्रहार हुआ है।

 

फाइल गायब होने से परेशान युवक का अनोखा विरोध, अधिकारी की टेबल पर फेंके बादाम
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी
Fake Nursing College Recognition : नर्सिंग काउंसिल घोटाले पर सरकार का हंटर, रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम सस्पेंड
Ganja Smuggling :  जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा
Nava Raipur Air Show : आसमान में दिखा तिरंगा, फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंजा नवा रायपुर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?