CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CRPF Jawan Death : खपरी बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, 201 कोबरा बटालियन के 4 जवान शहीद, एक की हालत नाजुक

CRPF Jawan Death : खपरी बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, 201 कोबरा बटालियन के 4 जवान शहीद, एक की हालत नाजुक

By Newsdesk Admin
14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी बाईपास के पास हुए भीषण (CRPF Jawan Death) सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौके पर ही शहादत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदलपुर स्थित 201 कोबरा बटालियन से जवानों को लेकर आ रही एक डिजायर कार खपरी बाईपास के पास सड़क किनारे (CRPF Jawan Death) खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार जवान अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

कार में फंसे जवानों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों को बाहर निकाला जा सका। हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दो जवानों ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य जवान को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शहीद जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज (CRPF Jawan Death) दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद सुरक्षा बलों और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है। शहीद जवानों की शहादत से क्षेत्र में गमगीन माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

Central Regional Council Meeting : अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक बस्तर में होगी आयोजित
Newlywed Woman Death Mystery : 3 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
Youth missing in Gagar river : दूसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन
CM Vishnu Deo Jashpur Visit : जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री साय, PM किसान उत्सव में होंगे शामिल 
Tiger Reserve Timber Controversy: उदंती–सीतानदी में सवालों के घेरे में ‘सरकारी गाड़ी’, क्या रक्षक ही बन गए रॉयल तस्कर?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?