CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Forex Trading Fraud : डबल मुनाफे का झांसा देकर 6 लाख की ठगी, फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर मॉल में बिछाया जाल

Forex Trading Fraud : डबल मुनाफे का झांसा देकर 6 लाख की ठगी, फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर मॉल में बिछाया जाल

By Newsdesk Admin
14/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी | फोरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर महज एक साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी करने का मामला (Forex Trading Fraud) सामने आया है। आरोपियों ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताकर पहले भरोसा जीता, फिर किश्तों में लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो टालमटोल के बाद साफ इनकार कर दिया गया। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • मैग्नेटो मॉल में पहली डील
  • सात किश्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर
  • सिर्फ 23 हजार लौटाए, फिर फोन बंद
  • “पैसा खर्च हो गया, जो करना है कर लो”
  • पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जांजगीर निवासी अनिल कुमार पाण्डेय निजी नौकरी करता है। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात कवर्धा निवासी झमिया यादव और चेतन पटेल से हुई थी।

दोनों आरोपियों ने खुद को फोरेक्स ट्रेडिंग का जानकार बताते हुए दावा किया कि उनकी मार्केट में मजबूत पकड़ है और निवेश करने पर एक साल में रकम दोगुनी हो जाती है। भरोसा दिलाने के लिए वे बार-बार मुनाफे की बातें करते रहे और अनिल को अपने जाल में फंसा लिया।

मैग्नेटो मॉल में पहली डील

6 अगस्त को आरोपियों ने अनिल को श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मैग्नेटो मॉल (Forex Trading Fraud) में बुलाया। वहां अनिल अपने दो परिचितों के साथ पहुंचा। बातचीत के दौरान आरोपियों ने एक साल में डबल रिटर्न का भरोसा दिलाया। लालच में आकर अनिल ने उसी दिन 1.50 लाख रुपये नकद दिए और 70 हजार रुपये फोन-पे के जरिए झमिया यादव के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

सात किश्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर

इसके बाद 7 अगस्त से 16 अक्टूबर के बीच अनिल ने सात किश्तों में कुल 4.55 लाख रुपये फोन-पे के माध्यम से आरोपियों को ट्रांसफर किए। इस तरह नकद और ऑनलाइन भुगतान मिलाकर कुल 6 लाख 5 हजार रुपये दिए गए। आरोपियों ने हर महीने 50 हजार रुपये मुनाफा देने का वादा किया था।

सिर्फ 23 हजार लौटाए, फिर फोन बंद

कुछ समय बाद आरोपियों ने महज 23 हजार रुपये लौटाए, जिसमें 18 हजार, 3 हजार और 2 हजार रुपये शामिल थे। नवंबर में जब अनिल ने बाकी रकम मांगी, तो झमिया यादव ने बैंक खाते में लेन-देन बंद होने का बहाना बनाया और एक सप्ताह बाद भुगतान का भरोसा दिया। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। वहीं चेतन पटेल भी लगातार टालमटोल करता रहा।

“पैसा खर्च हो गया, जो करना है कर लो”

पीड़ित का आरोप है कि आखिरकार दोनों ने साफ कह दिया कि पैसा निजी कामों में खर्च (Forex Trading Fraud) हो चुका है और जो करना हो कर लें। इससे परेशान होकर अनिल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लेन-देन के दस्तावेज और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shram Anna Yojana : हर पेट को अन्न, हर हाथ को काम, छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीति
CG News : सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत 🛑 तेज रफ्तार में कर रहे थे बस को ओवरटेक 🛑 मोड़ पर हुई टक्कर
Rohit Singh Tomar : सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, रोहित सिंह तोमर से पुलिस की पूछताछ
कोरबा में राजमिस्त्री की हत्या, आंगन में मिली लाश:सिर और शरीर पर धारदार हथियार से वार..
Superstition in School: प्रिंसिपल रूम के बाहर मरा पक्षी और नींबू, दहशत में शिक्षक-छात्र, बैगा बुलाकर कराई झाड़-फूंक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?