CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Census 2027 Digital India : जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला: सीएम साय बोले – एक भी व्यक्ति या परिवार नहीं छूटना चाहिए

Census 2027 Digital India : जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला: सीएम साय बोले – एक भी व्यक्ति या परिवार नहीं छूटना चाहिए

By Newsdesk Admin
18/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 फरवरी| भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों (Census 2027 Digital India) के प्रशिक्षण सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया।

Contents
  • पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना
  • प्रशासनिक सतर्कता पर जोर
  • 150 वर्षों की परंपरा, लोकतंत्र की आधारशिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 की जनगणना स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। यह प्रशासन की विश्वसनीयता और शासन की पारदर्शिता की परीक्षा भी है। उन्होंने चेताया कि यदि आंकड़े अधूरे या त्रुटिपूर्ण होंगे तो विकास योजनाओं का लक्ष्य प्रभावित होगा। “एक भी व्यक्ति या परिवार छूटना नहीं चाहिए,” उन्होंने दोहराया।

पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना

मुख्यमंत्री ने बताया कि जनगणना-2027 भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना (Census 2027 Digital India) होगी। मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 तक की जाएगी। यह कार्य प्रदेश के 33 जिलों, 252 तहसीलों और 19,978 गांवों में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि स्व-गणना की सुविधा से जनभागीदारी बढ़ेगी और जनता का विश्वास ही इस प्रक्रिया की सफलता का आधार बनेगा।

प्रशासनिक सतर्कता पर जोर

प्रशिक्षण सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसमें तथ्यों का व्यवस्थित और प्रमाणिक संकलन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

150 वर्षों की परंपरा, लोकतंत्र की आधारशिला

सम्मेलन में मृत्युंजय कुमार नारायण, भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त, ने कहा कि जनगणना विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय कार्यों (Census 2027 Digital India) में से एक है। भारत में पहली संगठित जनगणना 1872 में शुरू हुई थी और आगामी जनगणना देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनगणना गांव, कस्बा और वार्ड स्तर तक प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा स्रोत है, जिसमें मकानों की स्थिति, सुविधाएं, जनसांख्यिकीय विवरण, धर्म, अनुसूचित जाति-जनजाति, भाषा, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों से संबंधित विस्तृत आंकड़े संकलित किए जाते हैं।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने भी कलेक्टरों को जनगणना-2027 से जुड़े कार्यों पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। सम्मेलन में सभी संभागायुक्त, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जनगणना-2027 को विकसित और आत्मनिर्भर भारत-2047 की दिशा में एक मजबूत आधार के रूप में देखा जा रहा है।

Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री
Rojgar : छत्तीसगढ़ में युवाओं को मिलेगा नया उड़ान, राज्य समर्थन मिशन के तहत रोजगार की नई पहल
Illegal Drug Sale in Chhattisgarh: विधानसभा में गरमाया नशे का मुद्दा, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
Rape Allegation : खामोशी टूटी, वीडियो सामने आया और कोर्ट में बयान से एक रसूखदार नाम पर संगीन आरोप उभरे
Healthcare Development Chhattisgarh :राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज को मिली सीटी स्कैन मशीन, स्वास्थ्य सुविधाओं में आएगा बड़ा बदलाव – विधानसभा अध्यक्ष

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bribery Case Chhattisgarh : 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य निलंबित, DEO कार्यालय में अटैच
Bribery Case Chhattisgarh : 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य निलंबित, DEO कार्यालय में अटैच

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 10 हजार रुपए…

Chhattisgarh Executive Engineers Transfer : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले
Chhattisgarh Executive Engineers Transfer : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के 15 कार्यपालन…

Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!
Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में जनहानि (Wildlife…

Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू
Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में 52 हाथियों…

Bastar Dussehra Pihu Das Controversy : बस्तर दशहरा की रस्म निभाने वाली पीहू को राष्ट्रपति से नहीं मिलवाने का आरोप, पनका समाज नाराज
Bastar Dussehra Pihu Das Controversy : बस्तर दशहरा की रस्म निभाने वाली पीहू को राष्ट्रपति से नहीं मिलवाने का आरोप, पनका समाज नाराज

बस्तर दशहरा (Bastar Dussehra Pihu Das Controversy) की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?