CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lab Technician Recruitment CG : उच्च शिक्षा विभाग में 260 प्रयोगशाला तकनीशियनों की भर्ती पूरी, चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी

Lab Technician Recruitment CG : उच्च शिक्षा विभाग में 260 प्रयोगशाला तकनीशियनों की भर्ती पूरी, चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी

By Newsdesk Admin
19/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया (Lab Technician Recruitment CG) पूरी कर ली गई है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षा और दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर ने चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम और अनुपूरक सूची जारी कर दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया है।

आदेश के मुताबिक, अंतिम चयन सूची से पदस्थापना हेतु आयोजित काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले 14 अभ्यर्थियों, लिखित रूप से त्यागपत्र देने वाले 4 अभ्यर्थियों और निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 10 अभ्यर्थियों के स्थान पर अनुपूरक सूची से 24 नए अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है। इसके अलावा 2 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे, जबकि भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग वर्ग के एक-एक पद उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल-6 (₹25,300 से ₹80,500) वेतनमान में अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है और उन्हें तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर संबंधित महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया है। इनमें धीरज प्रजापति को बेरला (बेमेतरा), गितेश अग्रवाल को जशपुर, निकिता दुबे को किरंदुल (दंतेवाड़ा), उमा शंकर पाण्डेय को रामानुजगंज, प्रह्लाद को छुरा (गरियाबंद), अदिति सिंह को बलरामपुर-रामानुजगंज,
अनिल साहू को गरियाबंद, सोमनाथ यादव को गंडई, लक्ष्मी साहू को सूरजपुर, सुधा यादव को राजनांदगांव, प्रतिम सिंह को सनावल, सहदेव सिंह मरावी को मोहला-मानपुर, नरेश कुमार को बस्तर, बादल कुजुर को गरियाबंद, मनीषा गावड़े को दंतेवाड़ा, सुरेश कुमार को कांकेर, चिरंजीवी सिंह को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, ज्योति भान पाण्डेय को गरियाबंद, गोपाल सिंह मसियारे को नारायणपुर, रामबती मरकाम को कांकेर, शाश्वत पाण्डेय को गरियाबंद, चेस प्रकाश सिन्हा को नारायणपुर, जे. सुधाकर राव और नारायण लाल तारक को सुकमा जिले के शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ (Lab Technician Recruitment CG) किया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर संबंधित महाविद्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश (Lab Technician Recruitment CG) दिए हैं। विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के महाविद्यालयों में प्रयोगशाला सुविधाएं मजबूत होंगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

APK Fraud Alert : फर्जी मोबाइल एप से ठगी का नया जाल, पुलिस ने किया अलर्ट
Road Accident : शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा भतीजे की सड़क किनारे मौत
Raipur Flyover Project : बनेगा डेढ़ किमी लंबा फोरलेन फ्लाईओवर, राजधानी का ट्रैफिक होगा स्मूथ
Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी में खुली बड़ी गड़बड़ी, पुरुष को बना दिया ‘महतारी’; एक साल तक खाते में आती रही योजना की राशि
Terrorist Attack: CG रायपुर के बिजनेसमैन को मारी गोली, जम्मू पहलगाम में आतंकियों की नापाक करतूत, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Red Alert
Mungeli Red Alert : मौसम का रेड अलर्ट, कलेक्टर के आदेश पर स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

Mungeli Red Alert

Aamir Khan Death Threat
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, आमिर खान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Aamir Khan Death Threat

Rajnandgaon Road Accident
Rajnandgaon Road Accident : ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, 8 घायल

Rajnandgaon Road Accident

Takhatpur Chowpatty
Takhatpur Chowpatty : चौपाटी की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, तीन दिन की मोहलत देकर आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर : विक्की कश्यप सीजी भास्कर, 18 जुलाई।…

Temple Donation
Temple Donation :  राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल, बोली, आखिर किससे मांगा जाएगा हिसाब

गरियाबंद में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?