CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bail Rejected Court : सट्टा खाईवाल ‘किंग लाला’ को बड़ा झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, आरोपी अब भी फरार

Bail Rejected Court : सट्टा खाईवाल ‘किंग लाला’ को बड़ा झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, आरोपी अब भी फरार

By Newsdesk Admin
19/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। जिले के कुख्यात सट्टा खाईवाल योगेंद्र शर्मा उर्फ ‘किंग लाला’ को जिला सत्र न्यायालय से बड़ा झटका (Bail Rejected Court) लगा है। सत्र न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। थाना चिल्फी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत दर्ज मामले में सुनवाई के बाद न्यायाधीश गिरजा देवी मेरावी ने आरोपी के आपराधिक इतिहास और संगठित अपराध में कथित संलिप्तता को गंभीर मानते हुए यह फैसला सुनाया। अदालत के इस आदेश के बाद पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वैधानिक कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता मिल गई है।

इस मामले में शासन की ओर से लोक अभियोजक रजनीकांत सिंह ठाकुर ने प्रभावी पैरवी की। इससे पहले भी आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कराने में उनकी अहम भूमिका रही थी। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश और तेज कर दी है, जो लंबे समय से फरार बताया जा रहा है।

मामले की शुरुआत 2 नवंबर 2025 को हुई थी, जब थाना चिल्फी पुलिस ने ग्राम रैतरा खुर्द स्थित हनुमान मंदिर के पास छापेमारी कर संजय साहू को सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ (Bail Rejected Court) पकड़ा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 75,700 रुपये नकद, सट्टा पट्टी से संबंधित दस्तावेज, डॉट पेन और दो मोबाइल फोन बरामद किए थे। जांच में सामने आया कि व्हाट्सएप और डिजिटल माध्यमों के जरिए सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पूछताछ में संजय साहू ने खुलासा किया कि वह सट्टे से प्राप्त रकम का 7 प्रतिशत कमीशन योगेंद्र शर्मा उर्फ किंग लाला को देता था।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी और उसके सहयोगियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण भी मिले हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार योगेंद्र शर्मा आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ जुआ अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से संगठित सट्टा सिंडिकेट संचालित किए जाने के संकेत भी मिले हैं।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल ने पहले ही इनाम की घोषणा की थी और जिले में आरोपी के पोस्टर भी जारी (Bail Rejected Court) किए गए हैं। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

Illegal Scrap Transport Raigarh: तमनार चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, 13 टन कबाड़ जब्त, ट्रक सीज
पति को छोड़कर भांजे से की शादी: दो बच्चों की मां ने मंदिर में रचाई शादी…
Sarpanch receives death threat: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने निकले सरपंच को मिल रही जान से मारने की धमकी, ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे
रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे: पेड़ से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत; एक दिन पहले ही हुई थी हेलमेट जागरूकता चौपाल
पुलिस कर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश, पांच आरोपी पकड़ाए, तीन निकले नाबालिग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Shortage
Teacher Shortage : शिक्षकों की कमी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बालोद के लिमोरा में तीनों स्कूलों पर जड़ा ताला

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के बालोद…

Team India T20
Team India T20 : लगातार दो टी20 सीरीज हारने के बाद सवालों में श्रेयस अय्यर की कप्तानी, BCCI करेगा बड़ा रिव्यू

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  भारतीय क्रिकेट टीम…

Dhan Kharidi Kendra
Dhan Kharidi Kendra : धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों को बड़ी राहत; हर केंद्र को मिलेंगे 10 लाख रुपए

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Gariaband Collector
Gariaband Collector : दुर्गम पहाड़ियों तक पहुंचे कलेक्टर, आंगनबाड़ी से आश्रम तक परखी व्यवस्थाएं, समर्पित कार्यकर्ता होंगी सम्मानित

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 10…

Bastar Naxal Free
Bastar Naxal Free : डबल इंजन सरकार ने किया असंभव को संभव : डिप्टी सीएम अरुण साव

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  उप मुख्यमंत्री अरुण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?