CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर एयरपोर्ट में 9 साल से खड़ा है बांग्लादेशी विमान , पार्किंग का किराया 4 करोड़ हो चुका, विमान के बांग्लादेश वापसी की संभावना नहीं, मामले के निस्तारण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फाइल दिल्ली भेजी

रायपुर एयरपोर्ट में 9 साल से खड़ा है बांग्लादेशी विमान , पार्किंग का किराया 4 करोड़ हो चुका, विमान के बांग्लादेश वापसी की संभावना नहीं, मामले के निस्तारण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फाइल दिल्ली भेजी

By Newsdesk Admin
28/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर बीते नौ साल से खड़े बांग्लादेशी विमान की अब वापसी संभव नहीं है। इस विमान की मालिक बांग्लादेश की एयरलाइंस कंपनी यूनाइटेड एयरवेज कंपनी ही बंद हो चुकी है। चूंकि लंबे समय से खड़े इस विमान के पार्ट पुर्जे जाम हो चुके हैं, ऐसे में बहुत कम ही उम्मीद है कि यह विमान दोबारा कभी उड़ान भर सकेगा। ऐसे हालात में बड़ा सवाल है कि इस विमान का होगा क्या? इन 9 साल में हैंगर में विमान को खड़ा कराने का किराया 4 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। ऐसे में एक सवाल यह है कि इस किराए का भुगतान कौन करेगा?

फिलहाल रायपुर एयरपोर्ट अथारिटी ने इन्हीं सवालों से संबंधित फाइल दिल्ली भेज दी है. रायपुर एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों के मुताबिक यह विमान यूनाइटेड एयरवेज कंपनी का है। यह कंपनी बांग्लादेश के कैप्टन तस्बीरुल अहमद चौधरी ने बनाई थी। साल 2015 में यह विमान 173 यात्रियों को लेकर ढाका से मस्कट के लिए उड़ान भरी थी. इस दौरान छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के ऊपर करीब 32000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते समय इंजन में कोई दिक्कत आ गई थीं।

नौ साल से एयरपोर्ट पर खड़ा है विमान
उसी समय से यह विमान मरम्मत के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है. अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में तो बांग्लादेश के अधिकारियों ने इस विमान की खबर भी ली, लेकिन उसके बाद इस विमान की खोज खबर तो दूर, इस संबंध में भेजे गए ईमेल का जवाब देना भी छोड़ दिया. एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों के मुताबिक अब तक बांग्लादेश की सरकार और बांग्लादेशी कंपनी को 90 ईमेल किए गए हैं. उन्हें बताया जा चुका है कि एयरपोर्ट पर पार्किंग का किराया बढ़ते हुए 4 करोड़ से अधिक हो चुका है.

एयरपोर्ट अथारिटी के गले की फांस बना विमान

बावजूद इसके, ना तो कंपनी ने कोई पहल की और ना ही वहां की सरकार ने. ऐसे हालात में यह विमान रायपुर एयरपोर्ट अथारिटी की गले की पास बन चुका है। अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार वैसे तो इस विमान की कीमत कम से कम 48 मिलियन डॉलर है लेकिन विमान 9 साल से खड़ा है। ऐसे में इसके इंजन से लेकर पहिये तक खराब हो चुके है। अब इस विमान के उड़ान भरने की संभावना बिल्कुल नहीं है।

केंद्रीय विमानन विभाग करेगा फैसला

पार्किंग का किराया वसूलने एयरपोर्ट अथॉरिटी इस विमान को अब नीलाम करने पर विचार कर रही है। इसकी उपयोगिता ना के बराबर होने के कारण किसी कंपनी के खरीदने की संभावना भी नहीं है। इस मामले के निस्तारण के लिए रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रिपोर्ट दिल्ली भेजी है, आगे का फैसला केंद्रीय विमानन विभाग करेगा।

प्रॉपर्टी व्यापारी ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ तड़पते मिले, हालत गंभीर
कटघोरा अस्पताल में लापरवाही: डॉक्टर नदारद, नर्स ने संभाला इलाज, महिला रेफर
शराब घोटाला : झारखंड के CM हेमंत सोरेन के पूर्व सचिव के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR
DSP Naresh Patel Holi : 72 घंटे की ड्यूटी के बाद झूमे पुलिसकर्मी, रायपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई होली
Mahanadi Drowning Case: नहाने के दौरान महानदी में डूबा युवक, घटमडवा गांव में मची अफरा-तफरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार
Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार (Raipur Ganja…

Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी
Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी

डोंगरगढ़ भाजपा में इस्तीफों (Dongargarh BJP) का दौर…

Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (Kiran Dev…

KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

15 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले…

Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में एक विवाहित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?