CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी

Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin
04/08/2026
Share
Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी
Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी

सीजी भास्कर, 04 अगस्त : डोंगरगढ़ भाजपा में इस्तीफों (Dongargarh BJP) का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में 111 कार्यकर्ताओं और कई पदाधिकारियों के इस्तीफों के बाद अब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होने के अगले ही दिन डोंगरगढ़ मंडल के सह संयोजक पंकज अग्रवाल ने भी अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। लगातार हो रहे इस्तीफों से स्थानीय भाजपा संगठन में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Contents
  • जिलाध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
  • इस्तीफे में नहीं लगाए कोई आरोप Dongargarh BJP
    • पहले भी कई इस्तीफों से गरमाया था मामला

यह भी पढ़ें : Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

जिलाध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

पंकज अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे (Dongargarh BJP) में लिखा है कि वे भाजपा आईटी सेल से जुड़े हुए हैं, लेकिन व्यक्तिगत और व्यावसायिक व्यस्तताओं के कारण संगठन को अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे हैं।

इसी वजह से उन्होंने भाजपा आईटी सेल की जिम्मेदारियों सहित पार्टी के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने पत्र में पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए अवसर, विश्वास और मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया है। साथ ही भविष्य में भी पार्टी के प्रति सम्मान और सहयोग बनाए रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

इस्तीफे में नहीं लगाए कोई आरोप Dongargarh BJP

पंकज अग्रवाल ने अपने इस्तीफे में किसी पदाधिकारी या संगठन पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने केवल निजी और व्यावसायिक कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की बात कही है। हालांकि उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब डोंगरगढ़ भाजपा पहले से ही संगठनात्मक असंतोष को लेकर चर्चा में है।

यह भी पढ़ें : Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

पहले भी कई इस्तीफों से गरमाया था मामला

इससे पहले डोंगरगढ़ भाजपा में 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे, 26 नेताओं के पद छोड़ने और पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सुमित मिश्रा के इस्तीफे तथा बाद में उसे वापस लेने की घटनाओं ने संगठन के भीतर चल रही खींचतान को उजागर किया था।

लगातार सामने आ रहे इस्तीफों ने डोंगरगढ़ भाजपा की संगठनात्मक स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें पार्टी नेतृत्व पर हैं कि वह असंतुष्ट कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साधने के लिए क्या कदम उठाता है।

यह भी पढ़ें : Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

 

 

मांझी का ‘विस्फोटक’ आरोप: तेज प्रताप का घर से निकाला जाना लालू का ‘षड्यंत्र’, ऐश्वर्या को छलने की तैयारी?
West Bengal News : शाह के बयान पर ममता की धमकी, बीजेपी व टीएमसी नेताओं ने की हदें पार…!
Amit Baghel Case Update: बढ़ती कानूनी शिकंजे में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख
डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप की ट्राली गिरी, BJP के नेता हुए घायल
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Hockey League : खेल मंत्री साव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में शुरू होगी हाकी लीग
Chhattisgarh Hockey League : खेल मंत्री साव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में शुरू होगी हाकी लीग

कामनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव…

Gariaband News
Gariaband News : गरियाबंद में प्रभारी मंत्री की सख्त चेतावनी, पीएम आवास में वसूली और अवैध रेत कारोबार पर कड़ा एक्शन

गरियाबंद में सोमवार को हुई जिला स्तरीय समीक्षा…

Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार
Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती  (Sant…

Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार
Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार (Raipur Ganja…

Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी
Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी

डोंगरगढ़ भाजपा में इस्तीफों (Dongargarh BJP) का दौर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?