CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्वच्छता को स्वाभाव में शामिल करने जागरूकता अभियान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-रिकेश सेन

स्वच्छता को स्वाभाव में शामिल करने जागरूकता अभियान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
01/10/2024
Share

🟦 वैशाली नगर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का हुआ समापन

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। पूरे विश्व में वही देश सबसे आगे हैं, वही देश निरंतर प्रगति कर रहे हैं, वही देश लगातार तरक्की कर रहे हैं जो स्वच्छ हैं। इसलिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को लेकर पूरे देश में जागरूकता अभियान आज से 10 वर्ष पहले शुरू किया, अमूमन पहले लोग खाने पीने की वस्तुओं के रेपर कहीं भी फेंक दिया करते थे, चौक चौराहों पर कुड़ा करकट का ढेर दिखता था परंतु अब हम सभी डस्टबीन खोजते हैं। स्वच्छता को स्वाभाव बनाना है, स्वच्छता को लेकर हम सभी शपथ इसलिए ले रहे हैं क्योंकि एक दिन झाड़ू थाम लेने से सफाई नहीं हो सकती, स्वच्छ भारत का संकल्प पूरा नहीं होगा, जरूरत इस बात की है कि हम सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और सतत लोगों को भी जागरूक करें। आज वैशाली नगर महाविद्यालय में विधायक रिकेश सेन ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

आपको बता दें कि वैशाली नगर महाविद्यालय में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक जारी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वाभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता अभियान के लिए जागरुक करते हुए अनेक प्रकार की गतिविधियां की गईं जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, रामनगर से तालाब की सफाई, गोद ग्राम में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते  स्वच्छता संबंधी नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरण राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। इस 17 दिवसीय कार्यक्रम का आज वैशाली नगर महाविद्यालय में भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ जिसमें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

विधायक श्री सेन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक को एवं एनसीसी कैडेट के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस में होने वाली परेड में वैशाली नगर महाविद्यालय से प्रथम बार कुमारी काजल निषाद के चयनित होने पर महाविद्यालय की प्राचार्य ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते सभी स्वयंसेवकों को अपना शुभ आशीष एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ कैलाश शर्मा ने किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती अलका मेश्राम ने बताया कि किस तरह से विद्यार्थियों ने 17 तारीख से लेकर 1 तारीख तक महाविद्यालय परिसर उनके आसपास के स्थान में साफ सफाई किया नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला प्रतियोगिता के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम करने का संदेश प्रसारित किया।

अपने उद्बोधन में विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वह वैशाली नगर महाविद्यालय से बहुत पुराने समय से जुड़े हुए हैं और इस महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष भी रहे हैं इसलिए वैशाली नगर महाविद्यालय की ओर उनका अधिक झुकाव है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता की वजह से ही हमारा छत्तीसगढ़ राज्य साफ सुथरा है, इस अभियान के माध्यम से हम सभी जागरूक हुए और अब लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। स्वच्छता जागरूकता में अभियान में युवाओं की बेहतर भागीदारी और योगदान रहा है और इसी कड़ी को जोड़ते हुए हम हर नागरिक के स्वाभाव में स्वच्छता का समावेश कर सकेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपना आशीष प्रदान किया और आरडीसी परेड में चयनित होने वाली विद्यार्थी को शुभकामनाएं दीं।

तीजा-पोला पर तिजहारिन माताओं बहनों को विधायक रिकेश की बड़ी सौगात, भिलाई में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के लिए 7 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी, 50 बसें स्वीकृत, जल्द शुरू होगा चार्जिंग डिपो
Big Break : राहुल गांधी की नागरिकता का विवाद फिर सुर्खियों में, सुब्रमण्यम स्वामी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित करने की मांग
Divyang Employment Camp Raipur : दिव्यांगजनों के लिए नौकरी का बड़ा मौका, रायपुर में आज 100 पदों पर विशेष प्लेसमेंट कैम्प
देर रात भिलाई में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो युवकों पर चाकू से हमला, 4 गिरफ्तार
FPI Outflow Report 2025 : तीसरे सप्ताह में घटी एफपीआइ की निकासी, 14,185 करोड़ रुपये पर आई विदेशी निवेशकों की शेयर बिक्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Bilaspur Youth Murder Case

Bharatmala Compensation Scam : फर्जी नामांतरण के आरोपों से मचा हड़कंप

Bharatmala Compensation Scam

Steel Trader Arrested in GST Scam : 6.93 करोड़ के GST घोटाले में DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई

Steel Trader Arrested in GST Scam

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested : दुष्कर्म केस में बढ़ता जा रहा घेरा, सौदेबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर हमला

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara

You Might Also Like

Vishnu Prasad Sharma Death
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्य

Shri Vishnu Prasad Sharma Death : वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा के पिता विष्णु प्रसाद शर्मा का निधन

26/04/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Randeep Hooda Pregnancy: शादी की दूसरी सालगिरह पर कपल ने दी खुशखबरी, “नन्हा मेहमान आने वाला है”

29/11/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीतिराज्य

भाजपा विधायक ईश्वर साहू का ईश्वर गंभीर आरोप, बेटे के खिलाफ FIR राजनीतिक साजिश, पुलिस ने बिना जांच दर्ज किया मामला

17/10/2024
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

37 deaths in 29 days : रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर, 71 घायल; ब्लैक स्पॉट सुधार जारी

30/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?