CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

By Newsdesk Admin
28/02/2026
Share
Rajpal Yadav Legal Case
Rajpal Yadav Legal Case

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी और आर्थिक चुनौतियों के बीच सुर्खियों में हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 13 दिन जेल में बिताने के बाद वे अब बाहर (Rajpal Yadav Legal Case) आ चुके हैं और 18 मार्च को होने वाली अहम सुनवाई से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात खुलकर रखी।

Contents
  • ‘2025 से 2035 तक का प्लान तैयार’
  • इंडस्ट्री पर बयान
  • क्या है विवाद की जड़?

भावुक लेकिन आत्मविश्वास से भरे अंदाज में राजपाल ने कहा कि कठिन समय में जिन लोगों ने उनकी मदद की, वे अपने अकाउंट डिटेल भेजें—“आपका पैसा आभार के साथ वापस जाएगा। मुझे सिर्फ थोड़ा वक्त चाहिए।” उन्होंने स्वीकार किया कि आर्थिक संकट ने उन्हें झकझोर दिया, लेकिन इसे वे अपनी वापसी की शुरुआत मानते हैं।

‘2025 से 2035 तक का प्लान तैयार’

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने खुद को काम में झोंक देने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अगले दस वर्षों का स्पष्ट रोडमैप तैयार है। “सबके पास प्लान होते हैं, मेरा भी 2025 से 2035 तक का प्लान तैयार है। मैं टीवी का गोल्डन मैन हूं और काम के जरिए दमदार वापसी करूंगा,” उन्होंने कहा।

साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि फिल्म एग्रीमेंट के लिए एक ‘स्टैंडर्ड फॉर्मेट’ बनाया (Rajpal Yadav Legal Case) जाए, ताकि कलाकार भविष्य में कानूनी विवादों से बच सकें।

इंडस्ट्री पर बयान

बॉलीवुड पर उठते सवालों के बीच राजपाल ने कहा, “फिल्म चल जाए तो सब अच्छा, फिल्म डूब जाए तो बॉलीवुड खराब? अब मैं बॉलीवुड को गाली नहीं देने दूंगा।” अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने जोड़ा, “राजपाल यादव राजा है। राजा जंगल में हो या जेल में, राजा तो राजा ही रहता है।”

क्या है विवाद की जड़?

यह मामला साल 2010 में बनी उनकी फिल्म अता पता लापता से जुड़ा है। आरोप है कि फिल्म निर्माण के लिए एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था, जो ब्याज सहित बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। भुगतान के लिए दिए गए चेक बाउंस होने पर कानूनी कार्रवाई हुई और उन्हें जेल जाना पड़ा।

अब 18 मार्च की सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। क्या अदालत से राहत मिलेगी या कानूनी पेंच और उलझेंगे – यह आने वाला वक्त (Rajpal Yadav Legal Case) तय करेगा। फिलहाल इतना साफ है कि कॉमेडी के मंच पर लोगों को हंसाने वाला यह कलाकार निजी जिंदगी की गंभीर परीक्षा से गुजर रहा है, लेकिन हार मानने को तैयार नहीं है।

90-year-old woman carried to bank for pension : पेंशन के लिए 5 किलोमीटर सास को पीठ पर लादकर पैदल चली बहू
Badshah Second Marriage : रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? परिवार की तस्वीरों से खुला राज, दुल्हन बनीं ये मशहूर एक्ट्रेस
Durg Crime : दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार, शिकायत दबाने के आरोपों की भी जांच की मांग
Iran-Israel Tension : अब बचेगा कोई नहीं’… ईरान का खतरनाक ऐलान
Maharashtra: मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान- ‘महाराष्ट्र में केवल मराठी अनिवार्य, हिंदी नहीं’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?