CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “मोर शहर मोर जिम्मेदारी” की राह में मनीष पारख की मेघ गंगा ग्रुप ने बढ़ाया पहला कदम, दुर्ग गांधी चौक पुनर्निर्माण के भव्य उद्घाटन के साथ ली पूरी जिम्मेदारी, मेघ गंगा ग्रुप और नगर निगम दुर्ग की साझेदारी से शहरी नवाचार की तय होगी दिशा

“मोर शहर मोर जिम्मेदारी” की राह में मनीष पारख की मेघ गंगा ग्रुप ने बढ़ाया पहला कदम, दुर्ग गांधी चौक पुनर्निर्माण के भव्य उद्घाटन के साथ ली पूरी जिम्मेदारी, मेघ गंगा ग्रुप और नगर निगम दुर्ग की साझेदारी से शहरी नवाचार की तय होगी दिशा

By Newsdesk Admin
02/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। आज महात्मा गांधी जयंती पर नगर निगम दुर्ग और मेघ गंगा ग्रुप की साझेदारी में नव पुनर्निर्मित गांधी चौक का उद्घाटन किया गया। यह ऐतिहासिक पहल सामाजिक दायित्व जे रूप में दुर्ग की सौंदर्य वृद्धि और यातायात प्रबंधन के साथ-साथ नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थलों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन समारोह में विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकर, अब्दुल गनी प्रभारी लो.नि.वि. नगर पालिक दुर्ग एवं मेघ गंगा ग्रुप के फाउंडर मनीष पारख विशेष रूप से मौजूद रहे।

विधायक गजेंद्र यादव ने ‘मोर शहर, मोर जिम्मेदारी’ (My City, My Responsibility) अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ सरकारी या निजी संस्थानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखें। गांधी चौक का पुनर्निर्माण जो कि मनीष पारख एवं उनके टीम के सहयोग से हो सका, इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। जब सामुदायिक भावना के साथ कार्य किया जाता है, तो शहर का विकास होता है।


महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि यह परियोजना दुर्ग शहर की पहचान को और भी उजागर करती है। हमारे शहर के प्रतीक स्थल को पुनः संवारकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक शानदार धरोहर छोड़ रहे हैं। लोकेश चंद्राकर ने कहा कि गांधी चौक का पुनर्निर्माण न केवल शहर के सौंदर्य को बढ़ाने का कार्य है, बल्कि इसका उद्देश्य यातायात के सुगम प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है। हमारा लक्ष्य है कि दुर्ग शहर के हर चौराहे को इसी तरह पुनर्निर्मित कर एक नया रूप दिया जाए। इस पुनर्निर्माण से हम शहर के यातायात को बेहतर तरीके से नियंत्रित भी कर सकेंगे, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा में वृद्धि होगी।

मेघ गंगा ग्रुप के फाउंडर ने मनीष ने कहा कि हमारे समूह ने हमेशा सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता दी है। चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, या बुनियादी सेवाओं के क्षेत्र में हो, हम अपने शहर की बेहतरी में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गांधी चौक का पुनर्निर्माण हमारी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

आपको बता दें कि मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर का एक प्रख्यात व्यावसायिक समूह है, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देता है। जिसके अंतर्गत अविश एडुकॉम – शिक्षा के क्षेत्र में एनिमेशन, वीएफएक्स, ग्राफिक्स और फैशन एवं इंटीरियर डिज़ाइन के कोर्स प्रदान करता है। लाइफकेयर डायग्नोसिस – स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के साथ उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं प्रदान करता है।
महावीर ज्वैलर्स – लग्जरी और जीवनशैली उत्पादों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में योगदान देता है।
जयदीप गैस एजेंसी – ऊर्जा आपूर्ति और घरेलू सुरक्षा के क्षेत्र में भिलाई नगर क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करता है। डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग: कॉर्पोरेट समाधान, ब्रांडिंग और रचनात्मक सेवाएं प्रदान करता है, जिससे उद्योगों में नवाचार और विकास को प्रोत्साहन मिलता है। मेघ गंगा ग्रुप के ये सभी स्तंभ सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। गांधी चौक का पुनर्निर्माण इसी दिशा में एक और कदम है, जो शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य को पूरा करता है।

Horticulture Success Story : खेती में क्रांति..! पीतांबर नायक की स्मार्ट फार्मिंग से हर सीजन में लाखों की कमाई
Ganja seized in Bhilai : अस्पताल के सामने चाय नाश्ता ठेला में किसने रखा 27 हजार का गांजा, चूहे कुतर रहे थे
CG News 🛑 छत्तीसगढ़ के कोरबा में देर रात कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, देखिए विडियो
कानपुर में भाजपा जिलाअध्यक्ष का टूटा पैर तो अस्पताल को ही बना लिया ऑफिस, पार्टी का बैनर लगाकर हुई मीटिंग
घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप : सूरजपुर में बेटे ने की मां की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार
Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार

एंटी-पोचिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों…

Ganeshotsav Security
Ganeshotsav Security : त्योहारों के बीच नंदिनी पुलिस अलर्ट, रात में पंडालों और बाजारों में गश्त तेज

गणेशोत्सव, तीज पर्व और विश्वकर्मा जयंती के चलते…

Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक
Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Sixer Record) ने वैभव…

Blood Donation Camp
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पत्रकार रूपेंद्र भारती ने किया रक्तदान, सेवा का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?