सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ से गोंदिया और नागपुर की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी (CG Train Cancelled) खबर है। रेलवे ने नागपुर मंडल में समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के चलते 6 से 8 मार्च 2026 तक कुल 13 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा और निर्माण कार्य को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान प्रभावित रूटों पर चलने वाली कई लोकल मेमू ट्रेनें निर्धारित तिथियों में संचालित नहीं होंगी।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 68721 Raipur – Dongargarh मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़ – Gondia मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया – रायपुर मेमू (07 और 08 मार्च)
गाड़ी संख्या 68741 Durg – गोंदिया मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया – दुर्ग मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया – Netaji Subhash Chandra Bose Itwari railway station मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया – डोंगरगढ़ मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68715 Balaghat – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 और 07 मार्च)
गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – बालाघाट मेमू (06 और 07 मार्च)
रेलवे ने यात्रियों से अपील (CG Train Cancelled) की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।





