CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नवरात्रि के अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने 4 स्कूल की 80 बालिकाओं को दी सायकल, तिलक लगा, माला पहना, चुनरी ओढ़ा कर उपहार भी दिया

नवरात्रि के अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने 4 स्कूल की 80 बालिकाओं को दी सायकल, तिलक लगा, माला पहना, चुनरी ओढ़ा कर उपहार भी दिया

By Newsdesk Admin
05/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। सरस्वती सायकल योजना के तहत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शुक्रवार को वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न शासकीय स्कूल में अध्ययनरत बालिकाओं को सायकल वितरण किया। इस कार्यक्रम में स्कूलों की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, बच्चियों के पालकगण, प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।विधायक रिकेश सेन ने सभी छात्राओं को नवरात्रि के अवसर पर माता अंबे रानी की चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगा, माला पहनाकर उन्हें सायकिल प्रदान की।

उन्होंने कहा कि जो बच्चियां दूरदराज से स्कूल आती जाती हैं, उन्हें सायकिल से स्कूल आने जाने में सहुलियत होती तथा उनका समय और श्रम भी बचेगा। इसलिए वैशाली नगर कन्या विद्यालय प्रांगण में सभी छात्राओं को सायकिल वितरण किया गया।

श्री सेन ने बताया कि राज्य शासन की बहुत ही महत्वपूर्ण सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत जो बच्चियां बीपीएल सूची के नीचे आती हैं और वर्ष 2007-08 सर्वे सूची जिनके पास है उनकी स्कूल में अध्ययनरत बच्चियों को सायकल वितरण हर साल किया जाता है। वर्तमान में नवरात्रि का पावन अवसर है, जिन बच्चियों को सायकल मिली, वह कहीं न कहीं माता की ही रूप हैं इसलिए सभी बच्चियों को आज टीका लगाकर, माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर और उनको गिफ्ट देकर सायकिल भी प्रदान की गयी है।

देखिए विडियो और क्या कहा रहे हैं विधायक रिकेश सेन 👇

https://www.facebook.com/share/v/piySwH7SmTuaPurv

उनको तिलक लगा चुनरी ओढ़ाने और पूजा अर्चना करने का उद्देश्य यह है कि यही जो बच्चे हैं वह देश के भविष्य हैं और यही बच्चे जो है एक दिन इतिहासलिखेंगे और सचमुच अगर हमारी बेटियों के विषय पर जाना जाए भारत देश में, तो हमारी बेटी ही है जो घर को भी संभालती है और देश को भी संवारने का काम करती है तो इसलिए मैंने सोचा कि माता का दिन है, इनको माता के रूप में देखकर हम इनकी पूजा अर्चना करें, सभी शिक्षक यहां पर उपस्थित हैं, स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष हैं और सभी पैरेंट्स भी यहां पर उपस्थित हैं तो सभी को नवरात्रि की बधाई देते हुए आज मैंने 80 सायकिल का वितरण किया है। इससे पहले अलग-अलग स्कूलोंमें सायकल वितरण हो चुका है। चार स्कूलों को आज हमने सायकल वितरण किया है जिसमें आत्मानंद स्कूल फरीद नगर, सुपेला गवर्नमेंट स्कूल, राम नगर मुक्तिधाम और हाउसिंग बोर्ड स्कूल की सभी 80 बालिकाओं को सायकिल दी गई है।

Fraud in the name of digital arrest : रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की धोखाधड़ी, 7 दिन तक बनाया बंधक
घर के बाहर बैठा था परिवार, तभी तेज रफ्तार कार ने 7 को रौंदा, मां-बेटी की मौत
शीतलहर के दौरान सुबह लगने वाली दुर्ग जिले की स्कूलों का समय बदला, कल से इतने बजे से लगेगी क्लास
PUBG से शुरू हुई कहानी, ‘मुजाहिदा’ बनने की ख्वाहिश तक पहुंची, बहन ही बनी ब्रेनवॉशर…
Apple Event Today : iOS 27 और AI फीचर्स के साथ Apple कर सकता है बड़े ऐलान, रात 10:30 बजे शुरू होगा इवेंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhim Regiment : लोरमी में भीम रेजिमेंट की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर बनी रणनीति

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 08…

Harmanpreet Kaur : रिटायरमेंट के सवाल पर कप्तान ने पलट दिया पूरा खेल, जवाब सुनकर हंस पड़ा पूरा हॉल

सीजी भास्कर, 08 जून। महिला टी20 विश्व कप…

TMC Rebellion : दिल्ली में बढ़ी सियासी हलचल, बागी सांसदों की बैठक ने बढ़ाई ममता की चिंता

सीजी भास्कर, 08 जून। पश्चिम बंगाल की राजनीति…

Pepsi Sharma : लोक गायकी की दुनिया को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में मशहूर कलाकार का निधन

सीजी भास्कर, 08 जून। हरियाणवी लोक संगीत जगत…

Student Scholarship : मेधावी बच्चों के लिए सुनहरा मौका, निजी स्कूलों में 12वीं तक मिलेगी मुफ्त पढ़ाई

सीजी भास्कर, 08 जून। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डमनोरंजनसांस्कृतिक

छत्तीसगढ़ी एक्टर और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का निधन, गरियाबंद में चुनाव प्रचार के दौरान आया हार्ट अटैक, छालीवुड में पसरा मातम

03/02/2025
अजब-गजबअपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

हर शाम लगाता चाउमिन का स्टॉल, सभी कहते रहे मेहनती है वो, …..और रात होते ही बदल जाती थी चाल-ढाल, पुलिस ने पकड़ी गैंग तो खुला यह “राज”

02/01/2025
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Subhas Chandra Bose Jayanti BJP: फौजी नगर में नेताजी को नमन, पराक्रम और त्याग का लिया गया संकल्प

23/01/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

क्या विधेयकों पर मंजूरी की समय-सीमा तय कर सकता है सुप्रीम कोर्ट…? राष्ट्रपति ने पूछे 14 सवाल

15/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?