CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Personal Loan Interest Rate India : ₹10 लाख का पर्सनल लोन किस बैंक से पड़ेगा सस्ता? SBI, BoB और BoM की EMI का पूरा हिसाब समझिए

Personal Loan Interest Rate India : ₹10 लाख का पर्सनल लोन किस बैंक से पड़ेगा सस्ता? SBI, BoB और BoM की EMI का पूरा हिसाब समझिए

By Newsdesk Admin
09/03/2026
Share
Personal Loan Interest Rate India
Personal Loan Interest Rate India

सीजी भास्कर, 09 मार्च। अगर आप पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं और सरकारी बैंकों के विकल्प पर विचार (Personal Loan Interest Rate India) कर रहे हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) प्रमुख विकल्प माने जाते हैं। हालांकि इन तीनों बैंकों की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और लोन की शर्तें अलग-अलग होती हैं, जिसका सीधा असर आपकी मासिक EMI और कुल ब्याज पर पड़ता है।

Contents
  • SBI में इतनी बनेगी EMI
  • बैंक ऑफ बड़ौदा का लोन कितना महंगा
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सबसे कम EMI
  • किस बैंक का लोन सबसे सस्ता

ऐसे में अगर कोई व्यक्ति ₹10 लाख का पर्सनल लोन 5 साल (60 महीने) के लिए लेने की सोच रहा है, तो यह जानना जरूरी है कि किस बैंक का लोन सबसे सस्ता पड़ेगा और किस बैंक में EMI कम बनेगी।

SBI में इतनी बनेगी EMI

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फिलहाल करीब 10.05% की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। आम तौर पर यह दर बेहतर सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों को मिलती है।

यदि कोई व्यक्ति SBI से ₹10 लाख का लोन 5 साल के लिए 10.05% ब्याज दर पर लेता है, तो उसकी मासिक EMI करीब ₹21,272 बनेगी। पूरे लोन अवधि में ग्राहक को लगभग ₹2,76,299 ब्याज के रूप में चुकाने होंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा का लोन कितना महंगा

बैंक ऑफ बड़ौदा फिलहाल करीब 10.15% की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। अगर इसी दर पर ₹10 लाख का लोन 5 साल के लिए (Personal Loan Interest Rate India) लिया जाए, तो मासिक EMI लगभग ₹21,321 बनती है। इस अवधि में कुल ₹2,79,256 ब्याज चुकाना पड़ सकता है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सबसे कम EMI

तीनों बैंकों की तुलना में बैंक ऑफ महाराष्ट्र फिलहाल सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। बैंक की शुरुआती दर करीब 8.75% बताई जाती है।

यदि कोई ग्राहक ₹10 लाख का लोन 5 साल के लिए 8.75% ब्याज दर पर लेता है, तो उसकी EMI करीब ₹20,637 बनेगी। इस लोन पर कुल ₹2,38,234 ब्याज देना होगा।

किस बैंक का लोन सबसे सस्ता

तीनों बैंकों के आंकड़ों को देखें तो ब्याज दर और EMI के लिहाज से बैंक ऑफ महाराष्ट्र का पर्सनल लोन सबसे सस्ता (Personal Loan Interest Rate India) पड़ता है। इसकी EMI भी कम है और कुल ब्याज भी बाकी बैंकों की तुलना में कम देना पड़ता है।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि लोन की अंतिम ब्याज दर ग्राहक के सिबिल स्कोर, आय, नौकरी और बैंक की आंतरिक शर्तों पर भी निर्भर करती है। इसलिए लोन लेने से पहले बैंक की पूरी शर्तें और प्रोसेसिंग फीस जरूर जांच लेनी चाहिए।

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल दी दबिश, 5 युवतियां, होटल मैनेजर सहित 5 युवक लाए गए थाना, आपत्तिजनक सामग्री जब्त, युवतियों ने कहा – “हम बालिग हैं अपनी मर्जी से आए हैं”
Indigo की फ्लाइट से टकराया पक्षी, दिल्ली आ रहे विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग
इनके शरबत के पैसे से मस्जिद-मदरसे बनते हैं’, पतंजलि जूस का प्रचार करते हुए बाबा रामदेव ने छेड़ा नया राग
Foreign National Illegal Stay : टूरिस्ट वीजा पर आए विदेशी के ठहराव से हड़कंप, प्रिंसिपल समेत कई पर एफआईआर
ब्लॉक बस्टर से ब्लैक बोर्ड तक, दिलजीत दोसांझ के बारे में पढ़ेंगे कनाडा यूनिवर्सिटी के छात्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?