CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में काम कर रही हिंडालको पर लगा छलावे का आरोप, पीड़ितों बेरोजगारों ने SDM को सुनाया दर्द

छत्तीसगढ़ में काम कर रही हिंडालको पर लगा छलावे का आरोप, पीड़ितों बेरोजगारों ने SDM को सुनाया दर्द

By Newsdesk Admin
06/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में काम कर रही हिंडालको कंपनी पर युवाओं ने छलावा करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़ित युवाओंं ने SDM को ज्ञापन सौंपकर अपना दर्द सुनाया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले में हिंडालको माइन्स कंपनी पर बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है, ऐसे आरोप लग रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि कंपनी ने रोजगार देने का एग्रीमेंट कर युवाओं को काम पर रखा फिर कुछ दिन बाद निकाल दिया। विरोध करने पर कहा फिर से काम पर रखेंगे, पर अब कुछ भी कहने से बच रहा है। कंपनी के इस मनमाने रवैये से बेरोजगार युवा काफी नाराज हैं। उन्होंने रोजगार की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब हो कि जिले के कुसमी ब्लाक के सामरी पाठ क्षेत्र में हिंडालको माइंस कंपनी संचालित है। कंपनी लोगों की जमीन लीज पर लेकर बॉक्साइट का खनन कर रही है। जब कंपनी शुरू हुई थी तो स्थानीय लोगों ने कंपनी का विरोध किया था लेकिन तब कंपनी ने लोगों से समझौता करते हुए कहा था कि माइंस के काम में कम से कम मशीनरी उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। लोगों ने बताया कि कंपनी ने कहा था कि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा लेकिन कंपनी अपनी कही हुई बातों से मुकर गई। सामरी पाठ क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रोजगार को लेकर दर्जनों बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, पर कोई पहल नहीं हो रही है। इस बार भी कुसमी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

युवाओं का आरोप है कि कंपनी के GM ने हिंडालको माइंस कंपनी में संविदा कंपनी जीएनसी और बीकेबी के द्वारा 19 -19 बेरोजगार युवाओं को काम देने के लिए अपने लेटर पैड में लिखा था। सभी युवाओं से 15-15 दिन पत्थर तोड़ने का काम भी करवाया गया, इसके बाद उन्हें काम से निकाल दिया फिर युवाओं ने कंपनी का विरोध किया था। अब बेरोजगार युवाओं ने कुसमी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पांच दिनों के अंदर उनकी मांगों पर पहल करने की बात कही है। अगर उनकी मांगों को फिर से अनदेखा किया गया तो बेरोजगारों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि आंदोलन करेंगे। साथ ही कंपनी कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन करने की बात भी कही है।

क्लीनिक में सो रहे युवक का मर्डर, बदमाशों ने किया हमला, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
Teejan Bai Health Update : पंडवानी की स्वर सम्राज्ञी तीजनबाई की हालत नाजुक! एम्स के ICU में जिंदगी की जंग
Chief Minister Excellence Award : छत्तीसगढ़ में नवाचार से सार्वजनिक सेवा को नई दिशा
शराब घोटाले में चैतन्य 5 दिन की ED कस्टोडियल रिमांड पर, 23 तक होगी पूछताछ
Crocodile Rescue in Kota : घर में घुसा 8 फीट लंबा और 80 किलो का मगरमच्छ, युवक ने कंधे पर उठाकर निकाला बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?