सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ का लोगो, वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च कर चुके हैं। महाकुंभ मेला 14 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस साल पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन और दूसरा 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। मेले में देश-दुनिया से श्रद्धालु आकर पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे।महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 13 अखाड़ों, खाक चौक, दंडी बाड़ा और आचार्य बाड़ा के प्रतिनिधियों न हिस्सा लिया। आपको बता दें कि बैठक में महाकुंभ 2025 के दौरान पूरे 2 महीने प्रयागराज में मांस और शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसलिए लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस आदेश का दिल से सम्मान करने और इसे दिल से मानने की अपील भी की गई है।प्रदेश सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि महाकुंभ के दिनों में ब्रह्मलीन होने वाले साधु-संतों की समाधि के लिए जमीन जल्दी ही आरक्षित कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में गोहत्या अपराध है और इस अपराध को करने वाले को कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान है। प्रदेश में 14 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं। साधु संतों, संन्यासियों, आचार्यों से अनुरोध है कि वे कानूनन सत्यापन करने के बाद ही किसी को आश्रम में प्रवास करने की अनुमति प्रदान करें। महाकुंभ 2025 की वेबसाइट http://kumbh.gov.in है। Mahakumbhmela2025 मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। महाकुंभ के लोगो पर सर्वसिद्धप्रद: कुम्भ: और प्रयागराज महाकुंभ 2025 लिखा है। प्रदेशवासियों से अपील है कि वे महाकुंभ की भव्यता और विशालता बढ़ाने में सरकार को सहयोग करें। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और किसी तरह कोई हादसा या घटनाक्रम न होने पाए, इसके लिए प्रदेश पुलिस और वॉलंटियर्स 24 घंटे सतर्क रहें।
दो महीने शराब और नानवेज पर प्रतिबंध, CM योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर जारी किया फरमान, कहा – “दिल से मानें”

Quick Link
ताजा खबरें
BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत
भिलाई इस्पात संयंत्र में करीब 250 टन स्क्रैप…
Dantewada Cyber Fraud Case : 61 लाख की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, बैंक खाते किराए पर लेकर क्रिप्टो में बदलते थे रकम
Dantewada Cyber Fraud Case : पुलिस मामले में…
Raigarh Minor Rape Case Verdict : रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने 7 लाख रुपए मुआवजे की अनुशंसा की
Raigarh Minor Rape Case Verdict :विशेष न्यायालय के…
Meerut Murder Case Verdict : मेरठ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, फैसले के बाद दोनों ने खाना भी नहीं खाया
Meerut Murder Case Verdict: फैसला सुनाए जाने के…
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…
हमारे बारे में
मुख्य संपादक : डी. सोनी
संपर्क नंबर : +91 8839209556
ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com


