CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में नगर निगम मद के दुरूपयोग का मामला गरमाया, लेखाधिकारी जितेन्द्र ठाकुर का हुआ तबादला, फिलहाल चंद्रभूषण को अतिरिक्त प्रभार, MLA रिकेश ने लिखा था पत्र

भिलाई में नगर निगम मद के दुरूपयोग का मामला गरमाया, लेखाधिकारी जितेन्द्र ठाकुर का हुआ तबादला, फिलहाल चंद्रभूषण को अतिरिक्त प्रभार, MLA रिकेश ने लिखा था पत्र

By Newsdesk Admin
15/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। पंद्रह दिन पहले नगर पालिक निगम में सड़क मरम्मत सहित कुछ ऐसे काम का भुगतान निगम मद से कर दिया गया जो कि तत्कालीन आयुक्त की भी जानकारी में नहीं था। जब निगम कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य आवश्यक भुगतान को लेकर निगम मद में फंड नहीं बचा तब वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के संज्ञान में यह प्रकरण सामने आया है और उन्होंने तत्काल कमिश्नर से बात कर गंभीर भ्रष्टाचार की आशंकावश मामले की जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिख दी थी। श्री सेन ने बताया था कि निगम के कुछ अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से निगम मद का दुरूपयोग हुआ है जिसकी तत्काल जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग भी उन्होंने की है। श्री सेन ने प्रारंभिक जांच में आशंका जताई थी कि लगभग 65 लाख का हिसाब गड़बड़ किया गया और निगम मद से भुगतान भी हो गया। इस मामले में निगम के लेखाधिकारी भी संदेह के दायरे में हैं।

वैशाली नगर विधायक की पहल पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण मामले की जांच के लिए राज्य शासन ने मामले को संज्ञान में लेकर निगम लेखाधिकारी जितेन्द्र कुमार ठाकुर का भिलाई निगम से स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। लेखाधिकारी ठाकुर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अतिरिक्त परियोजना क्रियान्वयन इकाई बेमेतरा स्थानांतरित किए गए हैं जबकि मुख्यमंत्री ग्राम एवं सड़क विकास योजना ग्रामीण दुर्ग लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू को नगर निगम भिलाई लेखाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।आपको बता दें कि नगर निगम भिलाई में तत्कालीन आयुक्त की बगैर जानकारी निगम मद से सड़क मरम्मत सहित कुछ ऐसे काम का भुगतान कर दिया गया, जिससे निगम कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य आवश्यक भुगतान को लेकर निगम मद में फंड नहीं बचा था। इस तरह की शिकायत मिलने पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कुछ सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में जब तत्कालीन कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव से फोन पर जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य न तो उनके संज्ञान में हैं और न ही उन्होंने ऐसे किसी कार्य को लेकर आदेश जारी किया है। विधायक रिकेश ने कहा कि निगम मद से 25 लाख सड़क मरम्मत, 14 लाख पेयजल आदि कुछ ऐसे कार्य हैं जिनके लिए कुछ लोगों की मिलीभगत से निगम मद का दुरूपयोग किया गया है। विधायक रिकेश ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिख निगम मद बजट से ऐसे कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि यदि तत्कालीन कमिश्नर को भी निगम मद के ऐसे दुरूपयोग की जानकारी नहीं है तो आशंका यह भी है कि आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचना से ऐसे कार्य के भुगतान के लिए निगम मद का दुरूपयोग हुआ हो। फिलहाल इस तरह के कुल 65 लाख के भुगतान सूचीबद्ध किए गए हैं जिनकी जांच होनी आवश्यक है। श्री सेन ने कहा कि जल्द ही ऐसे कार्य को अंजाम देने वाले अधिकारियों की कारस्तानी का खुलासा होगा।

Bhilai Instagram Reel Dispute : इंस्टा रील को लेकर विवाद, भिलाई में महिला की आत्महत्या
Meesho में घर बैठे जॉब 🟣 मीशो कंपनी ने एसोसिएट प्रोग्राम मैनेजर और इंटर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती
Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई के सरकारी शिक्षक से 11 लाख की ठगी, लाखों प्रॉफिट का झांसा दे अलग अलग खातों में मंगवाए रूपये
Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

Dhaba Operator Murder
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?