CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heart Attack While Dancing At Wedding : डीजे पर नाचते-नाचते 25 साल के युवक की मौत, दोस्त समझते रहे कि मजाक कर रहा है

Heart Attack While Dancing At Wedding : डीजे पर नाचते-नाचते 25 साल के युवक की मौत, दोस्त समझते रहे कि मजाक कर रहा है

By Newsdesk Admin
08/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 08अप्रैल | खुशियों से भरे शादी के घर में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब डीजे की धुन पर थिरक रहे एक युवक की अचानक (Heart Attack While Dancing At Wedding) मौत हो गई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के फुर्डीहेटी गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने सबको सुन्न कर दिया है। 25 साल का युवक अपने जिगरी दोस्त की शादी में पूरी शिद्दत से नाच रहा था, लेकिन अचानक वह लड़खड़ाया और मौत के आगोश में समा गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Contents
  • लड़खड़ाकर गिरा तो लोग मारते रहे तालियां (Heart Attack While Dancing At Wedding)
  • अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमीं सांसें
  • युवाओं में बढ़ता हार्ट अटैक का खतरा

लड़खड़ाकर गिरा तो लोग मारते रहे तालियां (Heart Attack While Dancing At Wedding)

मृतक की पहचान अल्पेश दहागावकर (25 वर्ष) के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, शादी समारोह में डीजे बज रहा था और अल्पेश अपने दोस्तों के साथ जोश में डांस कर (Heart Attack While Dancing At Wedding) रहा था। नाचते-नाचते अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों को लगा कि अल्पेश डांस का कोई नया ‘स्टेप’ कर रहा है या फिर मजाक में लेटा है। लोग कुछ देर तक तो तालियां बजाते रहे, लेकिन जब काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तब दोस्तों को खतरे का अहसास हुआ।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमीं सांसें

अल्पेश को तुरंत पास के गोंडपिपरी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह ‘कार्डियक अरेस्ट’ यानी दिल का दौरा पड़ने का मामला लग रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। जिस आंगन में कुछ देर पहले मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब अल्पेश की मौत की खबर के बाद मातम छाया हुआ है। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवाओं में बढ़ता हार्ट अटैक का खतरा

हाल के दिनों में कम उम्र के युवाओं में दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं तेजी (Heart Attack While Dancing At Wedding) से बढ़ी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि खराब जीवनशैली, तनाव, नींद की कमी और बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम कभी-कभी घातक साबित हो जाते हैं। डीजे के शोर में नाचते वक्त अत्यधिक उत्तेजना भी शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। अल्पेश की मौत ने एक बार फिर युवाओं को अपने स्वास्थ्य और जीवनशैली के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Bihar Assembly Election Voting : आयोग की बैठक में गूंजा ‘वन फेज वोटिंग’ का मुद्दा, छठ पूजा बना चुनावी टाइमलाइन का आधार
बकाएदारों पर कोई रहम नहीं, एक्शन मोड में नगर निगम; 10 प्रॉपर्टी सील
सावधान…..❗लिफ्ट लेने के बहाने बातचीत और संपर्क बढ़ा blackmail करने वाली महिला को 🛑 वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, किराये के घर से टिप टाप हो निकलती थी सड़कों पर
चंबल नदी में भयावह ‘Crocodile Attack’ – तीन मगरमच्छों ने युवक को खींचा, दो दिन से लापता
पहले किया घपला, फिर कॉलेज की चाभियां लेकर फरार हो गई प्रिंसिपल… रद्द करनी पड़ी बच्चों की परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Common Krait Snake Bite
Common Krait Snake Bite : सोते वक्त करैत सांप ने 13 साल के बच्चे को डसा, कान और हाथ पर काटने से मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करैत सांप के…

Nepal Flood Disaster
Nepal Flood Disaster : नेपाल में तबाही के बाद खौफनाक मंजर, पुलिस वैन में भरकर शव ले जाती दिखी, 100 शवों को अस्थायी रूप से दफनाया

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद…

Sukma ACB Raid
Sukma ACB Raid : सुकमा में ACB का बड़ा ट्रैप, शिक्षकों के एरियर्स के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो…

Chhattisgarhiya Kranti Sena
Chhattisgarhiya Kranti Sena : जामुल में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सृजन दिवस की धूम, हजारों की भीड़ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त…

Kamarchhath Festival Ahivara
Kamarchhath Festival Ahivara : संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना, अहिवारा में श्रद्धा से मनाया गया कमरछठ पर्व

नगर पालिका अहिवारा में महिलाओं ने श्रद्धा और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?